Rupee Vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे कमजोर होकर 82.75 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 4 पैसे मजबूत होकर 82.68 के स्तर पर खुला था। वहीं शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 82.72 के स्तर पर बंद हुआ था। फिलहाल 11.20 बजे के आसपास डॉलर के मुकाबले रुपया 82.74 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। रुपये का डे हाई 82.78 पर है जबकि डे लो 82.68 पर है।
