Rupee Vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत, 2 पैसे बढ़कर 83.26 पर हुआ बंद

Rupee Vs Dollar: डॉलर के मुकाबले दूसरी एशियाई करेंसी में कमजोरी देखने को मिल रही है। थाई बात 0.56 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं चाइना करेंसी में 0.1 फीसदी, सिंगापुर करेंसी में 0.05 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी तरफ साउथ कोरिया करेंसी 0.13 फीसदी, फिलीपींस पेसो में 0.1 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है।

अपडेटेड Oct 17, 2023 पर 5:05 PM
Story continues below Advertisement
डॉलर के मुकाबले रुपया आज बढ़त के साथ खुला । डॉलर के मुकाबले रुपया आज 5 पैसे मजबूत होकर 83.23 पर खुला।

Rupee Vs Dollar:  डॉलर के मुकाबले रुपया आज 2 पैसे मजबूत होकर 83.26 के स्तर पर बंद हुआ।  हालांकि डॉलर के मुकाबले रुपया आज बढ़त के साथ खुला था । डॉलर के मुकाबले रुपया आज 5 पैसे मजबूत होकर 83.23 पर खुला। वहीं सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 83.28 के स्तर पर बंद हुआ था। रुपये का डे हाई 83.25 पर कारोबार कर रहा था। जबकि डे लो 83.21 पर है। वहीं डॉलर इंडेक्स 106.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। डॉलर का डे हाई 106.35 पर नजर आ रहा है। वहीं डॉलर इंडेक्स का डे लो 106.21 पर नजर आ रहा है।

इस बीच लगातार तीसरे दिन सोने की कीमतों में गिरावट आई है। COMEX पर सोने का भाव $1,908 तक गिरा है। बॉन्ड यील्ड, डॉलर में तेजी से सोने में दबाव बना है। 3 दिनों में सोने के दाम में करीब 1% तक गिरावट आई है। बता दें कि पिछले हफ्ते भाव 5% तक चढ़े थे।

सोमवार को घरेलू संस्थागत निवेशकों की ओर से बड़ी खरीदारी देखने को मिली। कल कैश मार्केट में घरेलू संस्थागत निवेशकों की ओर से 1,184.24 करोड़ रुपए की खरीदारी रही। जबकि, विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से कल कैश मार्केट में 593.66 करोड़ रुपए की बिकवाली दिखी।


वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति कल इजरायल का दौरा करेंगे। US मिडिल ईस्ट में 2000 सैनिक तैनात करेगा। इमर्जेंसी सर्विस के लिए सैनिकों की तैनाती होगी। बाइडेन, इजरायली प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। हमास के खिलाफ रणनीति पर चर्चा होगी। लगातार 10वें दिन इजरायल-हमास जंग जारी है। गाजा-पट्टी पर इजरायल के हमले जारी है। हमास ने तेल अवीव, यरूशलम पर रॉकेट छोड़े।

डॉलर के मुकाबले दूसरी एशियाई करेंसी में कमजोरी देखने को मिल रही है। थाई बात 0.56 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं चाइना करेंसी में 0.1 फीसदी, सिंगापुर करेंसी में 0.05 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी तरफ साउथ कोरिया करेंसी 0.13 फीसदी, फिलीपींस पेसो में 0.1 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। वहीं मलेशिया रिग्गिंत और इंडोनेशिया रुपिया में 0.7 फीसदी की बढ़त देखने को

साउथ कोरिया करेंसी 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं मलेशिया रिग्गिंत 0.27 फीसदी, ताइवान डॉलर में 0.22 फीसदी, इंडोनेशिया रुपिया 0.2 फीसदी, फिलीपींस पेसो में 0.08 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। सिंगापुर डॉलर में 0.05 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।