Rupee Vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत, 13 पैसे बढ़कर 83.12 पर हुआ बंद

Rupee Vs Dollar: डॉलर के मुकाबले दूसरे एशियाई करेंसी पर नजर डालें तो साउथ कोरिया करेंसी में 0.23 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। जबकि ताइवान डॉलर में 0.11 फीसदी, चाइना करेंसी में 0.7 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। वहीं दूसरी तरफ इंडोनेशिया रुपिया 0.2 फीसदी की गिरावट दिखा रहा है

अपडेटेड Oct 20, 2023 पर 5:16 PM
Story continues below Advertisement
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच क्रूड में उबाल बढ़ा है। क्रूड का भाव करीब 2% बढ़कर 93 डॉलर के पार निकला है। वहीं सोना भी तीन महीने की ऊंचाई पर पहुंचा है।

Rupee Vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपया आज 13 पैसे मजबूत होकर 83.12 के स्तर पर बंद हुआ।  हालांकि 20 अक्टूबर को एशियाई मुद्राओं में मिला-जुला कारोबार होने के बावजूद डॉलर के मुकाबले रुपया बढ़त के साथ खुलने में कामयाब रहा था। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 8 पैसे मजबूत होकर 83.17 के स्तर पर खुला था।  वहीं कल के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 83.25 के स्तर पर बंद हुआ था। रुपये का डे हाई 83.21 पर कारोबार कर रहा था। जबकि डे लो 83.17 पर है। वहीं डॉलर इंडेक्स 106.28 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। डॉलर का डे हाई 106.37 पर नजर आ रहा है। वहीं डॉलर इंडेक्स का डे लो 106.21 पर नजर आ रहा है।

इस बीच मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच क्रूड में उबाल बढ़ा है। क्रूड का भाव करीब 2% बढ़कर 93 डॉलर के पार निकला है। वहीं सोना भी तीन महीने की ऊंचाई पर पहुंचा है।

बाजार के लिए दबाव बढ़ाने का काम फेडरल रिजर्व के प्रमुख के बयान का है। उन्होने एक बयान दिया है जिसमें कहा गया है कि गिरावट के बाद भी महंगाई अभी भी ऊंचे स्तरों पर है । इसे नीचे लाने के लिए दरों में बढ़ोतरी करनी पड़ सकती है। उन्होने कहा कि फिलहाल दरें बहुत ज्यादा नहीं है और फेड महंगाई को 2 फीसदी से नीचे लाने के लिए प्रतिबद्ध । इससे बॉन्ड मार्केट पर सीधा असर देखने को मिला है। 10 साल का बॉन्ड यील्ड 5 फीसदी के पार बनी हुई है। यील्ड पहली बार 20 जुलाई 2007 के बाद इस सीमा के पार पहुंचा है।


डॉलर के मुकाबले दूसरे एशियाई करेंसी पर नजर डालें तो साउथ कोरिया करेंसी में 0.23 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। जबकि ताइवान डॉलर में 0.11 फीसदी, चाइना करेंसी में 0.7 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। वहीं दूसरी तरफ इंडोनेशिया रुपिया 0.2 फीसदी की गिरावट दिखा रहा है। मलेशिया रिग्गिंत में 0.14 फीसदी और थाई बात में 0.07 फीसदी की गिरावट दिखा रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।