Rupee Vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपया आज 13 पैसे मजबूत होकर 83.12 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि 20 अक्टूबर को एशियाई मुद्राओं में मिला-जुला कारोबार होने के बावजूद डॉलर के मुकाबले रुपया बढ़त के साथ खुलने में कामयाब रहा था। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 8 पैसे मजबूत होकर 83.17 के स्तर पर खुला था। वहीं कल के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 83.25 के स्तर पर बंद हुआ था। रुपये का डे हाई 83.21 पर कारोबार कर रहा था। जबकि डे लो 83.17 पर है। वहीं डॉलर इंडेक्स 106.28 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। डॉलर का डे हाई 106.37 पर नजर आ रहा है। वहीं डॉलर इंडेक्स का डे लो 106.21 पर नजर आ रहा है।
