Rupee Vs Doller: डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत, 79.75 के स्तर पर हुआ बंद

डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत आज मजबूती के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे की मजबूती दिखाता नजर आया और रुपया 79.70 के स्तर पर खुला

अपडेटेड Sep 20, 2022 पर 5:52 PM
Story continues below Advertisement
इस बीच इक्विटी बाजार की बात करें तो अमेरिकी सेंट्रल बैंक की बैठक से पहले भारतीय बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है।

Rupee Close- डॉलर के मुकाबले रुपया आज 2 पैसे मजबूत होकर 79.75 के स्तर पर बंद हुआ है। हालांकि शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे की मजबूती दिखाता नजर आया और रुपया 79.70 के स्तर पर खुला था।

Rupee Vs Doller: डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत आज मजबूती के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे की मजबूती दिखाता नजर आया और रुपया 79.70 के स्तर पर खुला। फिलहाल 10.30 बजे के आसपास डॉलर के मुकाबले रुपया 79.60 के स्तर पर नजर आ रहा था।

बता दें कि कल के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे कमजोर होकर 79.78 के स्तर पर बंद हुआ था। अगले 24 घंटे में US फेड सहित 15 सेंट्रल बैंकों की बैठक होगी। जानकारों का मानना है कि कई देशों के सेंट्रल बैंक दरें बढ़ा सकते हैं। US फेड का असर एशियाई बाजारों पर भी दिखेगा। इधर 10 साल के US बॉन्ड यील्ड 12 साल के उच्च स्तर पर पहुंचा है। 2 साल के US बॉन्ड यील्ड 3.9% पर है। 2 साल के US बॉन्ड यील्ड 15 साल के शिखर पर है।


इस बीच इक्विटी बाजार की बात करें तो अमेरिकी सेंट्रल बैंक की बैठक से पहले भारतीय बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। 10.30 बजे के आसपास सेंसेक्स करीब 800 प्वाइंट ऊपर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी के भी 17900 की तरफ कदम बढ़ा रहा है। वहीं मिडकैप और स्मॉल कैप इंडेक्स भी पौने दो परसेंट ऊपर नजर आ रहा था।

एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक 19 सितंबर को एफआईआई ने 312.31 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की है जबकि डीआईआई ने 94.68 करोड़ रुपये की बिकवाली की है।

यह भी पढ़ें- Petrol Diesel Price: दिल्ली, यूपी, बिहार, मुंबई में आज क्या रहा पेट्रोल डीजल का प्राइस, जानें यहां

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।