Rupee Vs Doller: रुपया 35 पैसे मजबूत होकर 81.52 पर हुआ बंद

कारोबारी दिन के आगे बढ़ने के साथ ही रुपये में निचले स्तर से रिकवरी आई और इसमें और मजबूती देखने को मिली। निचले स्तर से रुपया 27 पैसे सुधरा है

अपडेटेड Oct 04, 2022 पर 5:59 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया आज शुरुआती कारोबार में 20 पैसे मजबूत होकर 81.67 पर खुला था।

Rupee Close- डॉलर के मुकाबले रुपया आज 35 पैसे मजबूत होकर 81.52 के स्तर पर बंद हुआ है।

Rupee Open - डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया आज शुरुआती कारोबार में 20 पैसे मजबूत होकर 81.67 पर खुला था और यह 81.40 के स्तर तक जाता नजर आया। अच्छे ग्लोबल संकेतों , US बॉन्ड यील्ड में गिरावट, कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी का असर रुपये पर देखने को मिल रहा है।

बता दें कि कल के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 55 पैसे कमजोर होकर 81.89 के स्तर पर बंद हुआ था। कारोबारी दिन के आगे बढ़ने के साथ ही रुपये में निचले स्तर से रिकवरी आई और इसमें और मजबूती देखने को मिली। निचले स्तर से रुपया 27 पैसे सुधरा है। फिलहाल 10.40 बजे के आसपास रुपया 81.42 के स्तर पर नजर आ रहा है।


बता दें कि 10 और 2 साल के US बॉन्ड यील्ड में गिरावट आई है। OPEC+ के प्रोडक्शन में कटौती के अनुमान से क्रूड चढ़ा है जबकि एनर्जी सेक्टर में 5.8% के तेजी आई है।

इस बीच इक्विटी बाजार की चाल पर नजर डालें तो ग्लोबल बाजारों के मंगल संकेतों से भारतीय बाजारों में गहरी हरियाली छाई है। निफ्टी 350 अंक उछलकर 17200 के ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं बैंक निफ्टी में करीब 1000 अंकों का उछाल है। मिडकैप-स्मॉलकैप में भी रौनक देखने को मिल रही है।

 

 

3 अक्टूबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 590.58 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 423.16 करोड़ रुपए की बिकवाली की।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।