Get App

Rupee Vs Doller: रुपया 35 पैसे मजबूत होकर 81.52 पर हुआ बंद

कारोबारी दिन के आगे बढ़ने के साथ ही रुपये में निचले स्तर से रिकवरी आई और इसमें और मजबूती देखने को मिली। निचले स्तर से रुपया 27 पैसे सुधरा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 04, 2022 पर 5:59 PM
Rupee Vs Doller:  रुपया 35 पैसे मजबूत होकर 81.52 पर हुआ बंद
डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया आज शुरुआती कारोबार में 20 पैसे मजबूत होकर 81.67 पर खुला था।

Rupee Close- डॉलर के मुकाबले रुपया आज 35 पैसे मजबूत होकर 81.52 के स्तर पर बंद हुआ है।

Rupee Open - डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया आज शुरुआती कारोबार में 20 पैसे मजबूत होकर 81.67 पर खुला था और यह 81.40 के स्तर तक जाता नजर आया। अच्छे ग्लोबल संकेतों , US बॉन्ड यील्ड में गिरावट, कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी का असर रुपये पर देखने को मिल रहा है।

बता दें कि कल के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 55 पैसे कमजोर होकर 81.89 के स्तर पर बंद हुआ था। कारोबारी दिन के आगे बढ़ने के साथ ही रुपये में निचले स्तर से रिकवरी आई और इसमें और मजबूती देखने को मिली। निचले स्तर से रुपया 27 पैसे सुधरा है। फिलहाल 10.40 बजे के आसपास रुपया 81.42 के स्तर पर नजर आ रहा है।

बता दें कि 10 और 2 साल के US बॉन्ड यील्ड में गिरावट आई है। OPEC+ के प्रोडक्शन में कटौती के अनुमान से क्रूड चढ़ा है जबकि एनर्जी सेक्टर में 5.8% के तेजी आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें