Rupee Vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल सपाट, 83.26 पर हुआ बंद

Rupee Vs Dollar: डॉलर के मुकाबले दूसरी एशियाई करेंसी में कमजोरी के साथ कामकाज हो रहा है। थाई बात में 0.51 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं फिलीपींस पेसो में 0.41 फीसदी, इंडोनेशिया रुपिया में 0.33 फीसदी, मलेशिया रिग्गिंत और सिंगापुर डॉलर में 0.17 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं साउथ कोरिया में 0.12 फीसदी की गिरावट देखने को मिली

अपडेटेड Oct 09, 2023 पर 5:31 PM
Story continues below Advertisement
इजरायल और हमास युद्ध के तीसरे दिन भी तनाव बढ़ने के बाद कच्चे तेल का दाम 4% तक उछल चुका है। ग्लोबल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड ऑयल 4.53% की बढ़त के साथ 88.41 डॉलर प्रति बैरल पर नजर आया।

Rupee Vs Dollar:डॉलर के मुकाबले रुपया  1 पैसा कमजोर होकर  83.26 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल आज मजबूत रही थी। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 3 पैसे मजबूत होकर 83.22 के स्तर पर खुला था।  वहीं शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 83.25 के स्तर पर बंद हुआ। रुपये का डे हाई 83.26 पर कारोबार कर रहा था। जबकि डे लो 83.21 पर है। वहीं डॉलर इंडेक्स 106.38 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। डॉलर का डे हाई 106.38 पर नजर आ रहा है। वहीं डॉलर इंडेक्स का डे लो 106.15 पर नजर आ रहा है।

इस बीच इजरायल और हमास युद्ध के तीसरे दिन भी तनाव बढ़ने के बाद कच्चे तेल का दाम 4% तक उछल चुका है। ग्लोबल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड ऑयल 4.53% की बढ़त के साथ 88.41 डॉलर प्रति बैरल पर नजर आया। जबकि, WTI क्रूड ऑयल 4.69% की बढ़त के बाद 88.67 डॉलर प्रति बैरल के करीब नजर आया। इसके पहले कच्चे तेल के दाम में 10-महीने के ऊपरी स्तर से गिरावट भारतीय इक्विटी बाजार के लिए पॉजिटिव रहा। अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी और डॉलर में कमजोरी की वजह से ग्लोबल स्तर पर कच्चे तेल के डिमांड को लेकर आउटलुक कमजोर रहा, जिसके बाद क्रूड ऑयल के दाम में कमजोरी दिखी।

इधर आईएफए ग्लोबल ने कहा कि यदि संघर्ष बढ़ता है, तो आरबीआई को रूस-यूक्रेन युद्ध के शुरुआती दिनों के समान विकल्प का सामना करना पड़ सकता है।उन्हें यह तय करने की आवश्यकता होगी कि मुद्रा के मूल्य का समर्थन करने के लिए घटते भंडार को जारी रखा जाए या इसे अपने आप समायोजित करने की अनुमति दी जाए। आईएफए ग्लोबल ने कहा कि यदि चालू और साथ ही पूंजी खाते पर एक साथ स्थायी तनाव होता है, तो हम देख सकते हैं कि आरबीआई रुपये के मूल्यह्रास के प्रति अधिक टोलरेंट (सहनशील) हो सकता है।


डॉलर के मुकाबले दूसरी एशियाई करेंसी में कमजोरी के साथ कामकाज हो रहा है। थाई बात में 0.51 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं फिलीपींस पेसो में 0.41 फीसदी, इंडोनेशिया रुपिया में 0.33 फीसदी, मलेशिया रिग्गिंत और सिंगापुर डॉलर में 0.17 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं साउथ कोरिया में 0.12 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। इस बीच चाइना ऑफशोर और जापान येन में 0.12 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।