डॉलर के मुकाबले रुपया आज 5 पैसे कमजोर होकर 81.87 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि डॉलर के मुकाबले रुपया की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 11 पैसे मजबूत होकर 81.71 पर खुला था। वहीं सोमवार के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 81.82 के स्तर पर बंद हुआ था। बता दें कि आज डॉलर के मुकाबले रुपया 8 मई के ऊपरी स्तर पर खुला। रुपया करीब 10 हफ्ते की ऊंचाई पर पहुंचा। फिलहाल 11 बजे के आसपास रुपया 0.09 पैसे मजबूत होकर 81.74 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। रुपये का डे हाई 81.77 पर है जबकि डे लो 81.66 पर है।
