डॉलर के मुकाबले रुपया आज 6 पैसे कमजोर होकर 82.02 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत आज मजबूती के साथ हुई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 4 पैसे मजबूत होकर 81.92 के स्तर पर खुला था। वहीं कल यानी सोमवार के कारोबार में रुपया 81.96 के स्तर पर बंद हुआ था। फिलहाल 10.24 बजे के आसपास डॉलर के मुकाबले रुपया 81.94 के स्तर पर नजर आ रहा था। रुपया का हाई 81.96 के स्तर पर है जबकि डे लो 81.87 के स्तर पर है।
