Rupee Vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत, 4 पैसे बढ़कर 83.26 पर हुआ बंद

Rupee Vs Dollar: डॉलर के मुकाबले दूसरे एशियाई करेंसी में कमजोरी देखने को मिल रही है । साउथ कोरिया करेंसी में 0.6 फीसदी, मलेशिया रिग्गिंत में 0.46 फीसदी, फिलीपींस पेसो में 0.37 फीसदी, ताइवान डॉलर में 0.26 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं इंडोनेशिया रुपिया में 0.2 फीसदी, सिंगापुर डॉलर में 0.16 फीसदी और चाइना करेंसी में 0.11 फीसदी की गिरावट रही

अपडेटेड Nov 07, 2023 पर 5:38 PM
Story continues below Advertisement
डॉलर के मुकाबले दूसरे एशियाई करेंसी में कमजोरी देखने को मिल रही है ।

Rupee Vs Dollar:  डॉलर के मुकाबले रुपया आज 4 पैसे मजबूत होकर 83.26 के स्तर पर बंद हुआ।  हालांकि डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे कमजोर होकर 83.23 के स्तर पर खुला था। वहीं सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 83.21 के स्तर पर बंद हुआ। इस बीच 10 सालों की US की बॉन्ड यील्ड 4.668% तक पहुंची है। इस हफ्ते $112 बिलियन के बॉन्ड की नीलामी होनी है। इस हफ्ते 3, 10 साल के यील्ड की नीलामी होनी है।

वहीं दूसरी तरफ सऊदी अरब और रूस की ओर से कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती के फैसले जारी रखने के बाद कल कच्चे तेल के दाम में तेजी दिखी। सोमवार को ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 1.5% की बढ़त के साथ 86 डॉलर प्रति बैरल के पार दिखा। जबकि, WTI क्रूड भी पौने दो फीसदी की बढ़त के साथ 82 डॉलर प्रति बैरल के करीब रहा। सऊदी अरब ने कहा है कि वो इस साल के अंत तक उत्पादन में रोजाना 10 लाख बैरल की कटौती करेंगे। रूस ने कहा है कि वो क्रूड और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स का एक्सपोर्ट 3 लाख बैरल प्रति दिन तक घटाएंगे।

डॉलर के मुकाबले दूसरे एशियाई करेंसी में कमजोरी देखने को मिल रही है । साउथ कोरिया करेंसी में 0.6 फीसदी, मलेशिया रिग्गिंत में 0.46 फीसदी, फिलीपींस पेसो में 0.37 फीसदी, ताइवान डॉलर में 0.26 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं इंडोनेशिया रुपिया में 0.2 फीसदी, सिंगापुर डॉलर में 0.16 फीसदी और चाइना करेंसी में 0.11 फीसदी की गिरावट रही। वहीं थाई बात में 0.19 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।


विदेशी संस्थागत निवेशकों ने कल 549.87 करोड़ रुपए के शेयर बिकवाली देखने को मिली। घरेलू संस्थागत निवेशकों ने कल 595.70 करोड़ रुपरए की खरीदारी देखने को मिली।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।