Rupee Vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर, 21 पैसे टूटकर 82.23 पर हुआ बंद

05 जुलाई यानी आज के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 3 पैसे कमजोर 82.05 के स्तर पर खुला है। वहीं कल के कारोबार में रुपया 82.02 के स्तर पर बंद हुआ था

अपडेटेड Jul 05, 2023 पर 5:01 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इसी बीच डॉलर इंडेक्स 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ आज 103.13 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं कल डॉलर इंडेक्स 103.04 पर बंद हुआ था।

डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे कमजोर होकर 82.23 के स्तर पर बंद हुआ।  हालांकि आज के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 3 पैसे कमजोर 82.05 के स्तर पर खुला था। वहीं कल के कारोबार में रुपया 82.02 के स्तर पर बंद हुआ था। फिलहाल 09. 49 बजे के आसपास डॉलर के मुकाबले रुपया 82.06 के स्तर पर नजर आ रहा था। रुपया का हाई 82.08 के स्तर पर है जबकि डे लो 82.05 के स्तर पर है।

इसी बीच डॉलर इंडेक्स 0.09 फीसदी की बढ़त के साथ आज 103.13 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं कल डॉलर इंडेक्स 103.04 पर बंद हुआ था। डॉलर इंडेक्स का डे हाई 103.16 के स्तर पर है जबकि डे लो 103.03 के स्तर पर है। जबकि डॉलर इंडेक्स आज 102.92 के स्तर पर खुला था।

दूसरी एशियाई करेंसी पर नजर डालें तो डॉलर के मुकाबले ज्यादातर एशियाई करेंसी में गिरावट देखने को मिल रहा है। फिलीपींस करेंसी पेसो 0.35 फीसदी की गिरावट के साथ कामकाज कर रहा था जबकि चाइना करेंसी में 0.24 फीसदी में गिरावट देखने को मिली। वहीं साउथ कोरिया करेंसी 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ कामकाज कर रहा है। ताइवान डॉलर 0.13 फीसदी, सिंगापुर डॉलर, थाई बात, जापान येन और इंडोनेशिया रुपिया में 0.1 फीसदी की मामूली गिरावट देखने को मिल रही है।


इस बीच कच्चे तेल में तेजी देखने को मिल रही है। एक दिन में कच्चे तेल की कीमतों में 2% की बढ़त देखने को मिली है। इसके साथ ही ब्रेंट क्रूड का भाव 76 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर है। जबकि, WTI क्रूड का भाव 71 डॉलर प्रति बैरल के पार जा चुका है। अगस्त में रूस और सऊदी अरब ने उत्पादन घटाने का एलान किया है। सऊदी अरब रोजाना उत्पादन में 10 लाख बैरल की कटौती की है। जबकि, रूस एक्सपोर्ट में 5 लाख बैरल प्रति दिन की कटौती करने का एलान किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।