डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे कमजोर होकर 82.23 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि आज के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 3 पैसे कमजोर 82.05 के स्तर पर खुला था। वहीं कल के कारोबार में रुपया 82.02 के स्तर पर बंद हुआ था। फिलहाल 09. 49 बजे के आसपास डॉलर के मुकाबले रुपया 82.06 के स्तर पर नजर आ रहा था। रुपया का हाई 82.08 के स्तर पर है जबकि डे लो 82.05 के स्तर पर है।
