Get App

Rupee Vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर, 9 पैसे टूटकर 82.04 पर हुआ बंद

23 जून को डॉलर के मुकाबले भारतीय करेंसी की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 12 पैसे कमजोर 82.07 के स्तर पर खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे मजबूत होकर 81.95 के स्तर पर बंद हुआ था। फिलहाल 10.19 बजे के आसपास रुपया 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 82.02 के स्तर पर कारोबार कर रहा था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 23, 2023 पर 5:33 PM
Rupee Vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर, 9 पैसे टूटकर 82.04 पर हुआ बंद
23 जून को डॉलर के मुकाबले भारतीय करेंसी की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है।

डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे कमजोर होकर 82.04 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं 23 जून को डॉलर के मुकाबले भारतीय करेंसी की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 12 पैसे कमजोर 82.07 के स्तर पर खुला था। डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे मजबूत होकर 81.95 के स्तर पर बंद हुआ था। फिलहाल 10.19 बजे के आसपास रुपया 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 82.02 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। रुपये का डे हाई 82.08 के स्तर पर नजर आ रहा था जबकि डे लो 82.00 के स्तर पर नजर आ रहा। डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे गिरावट दिखा रहा है।

दूसरी एशियाई करेंसी पर नजर डालें तो डॉलर के मुकाबले ज्यादातर एशियाई करेंसी में दबाव देखने को मिल रहा है। साउथ कोरिया करेंसी 0.6 फीसदी, चाइना करेंसी 0.44 फीसदी और मलेशिया रिंग्गित 0.41 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं इंडोनेशिया रुपिया 0.37 फीसदी, सिंगापुर डॉलर 0.26 फीसदी, थाई बात 0.24 फीसदी और ताइवान करेंसी 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ कामकाज करता नजर आया।

इसी बीच डॉलर इंडेक्स 0.23 फीसदी की गिरावट के साथ आज 102.62 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं कल डॉलर इंडेक्स 102.62 पर बंद हुआ था। डॉलर इंडेक्स का डे हाई 102.65 के स्तर पर है जबकि डे लो 102.38 के स्तर पर है। जबकि डॉलर इंडेक्स आज 102.30 के स्तर पर खुला था।

इधर फेड का कहना है कि फिलहाल वो ब्याज दरों में बढ़ोतरी नहीं कर रहा है, लेकिन इस साल 1-2 बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें