Get App

Rupee Vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर, 2 पैसे टूटकर 83.26 पर हुआ बंद

Rupee Vs Dollar: डॉलर के मुकाबले दूसरे एशियाई करेंसी में गिरावट देखने को मिल रही है। साउथ कोरिया करेंसी में 0.86 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं मलेशिया रिग्गिंत में 0.41 फीसदी, ताइवान डॉलर में 0.36 फीसदी, थाई बात और फिलीपींस पेसो में 0.26 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 13, 2023 पर 5:20 PM
Rupee Vs Dollar:  डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर, 2 पैसे टूटकर 83.26 पर हुआ बंद
डॉलर के मुकाबले रुपया हल्की बढ़त के साथ खुला। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 1 पैसे मजबूत होकर 83.23 पर खुला।

Rupee Vs Dollar:डॉलर के मुकाबले रुपया आज 2 पैसे कमजोर होकर 83.26 के स्तर पर बंद हुआ।  हालांकि डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत आज हल्की बढ़त के साथ हुई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 1 पैसे मजबूत होकर 83.23 पर खुला था। वहीं गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 83.24 के स्तर पर बंद हुआ था। रुपये का डे हाई 83.25 पर कारोबार कर रहा था। जबकि डे लो 83.22 पर है। वहीं डॉलर इंडेक्स 106.39 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। डॉलर का डे हाई 106.53 पर नजर आ रहा है। वहीं डॉलर इंडेक्स का डे लो 106.37 पर नजर आ रहा है।

इस बीच सितंबर महीने में अमेरिका में CPI महंगाई दर 3.7% पर रही। बाजार को CPI दर 3.6% रहने की उम्मीद थी। सितंबर महीने में यहा कोर महंगाई दर 4.3% से गिरकर 4.1% पर रही। Goldmna Sachs ने कहा है कि अमेरिका में दरें बढ़ने की उम्मीद नहीं है। मौजूदा नीति पर फेड कायम रह सकता है।

डॉलर के मुकाबले दूसरे एशियाई करेंसी में गिरावट देखने को मिल रही है। साउथ कोरिया करेंसी में 0.86 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं मलेशिया रिग्गिंत में 0.41 फीसदी, ताइवान डॉलर में 0.36 फीसदी, थाई बात और फिलीपींस पेसो में 0.26 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। इंडोनेशिया रुपिया में 0.1 फीसदी टूटा है।

उधर चीन का सितंबर एक्सपोर्ट -6.2% पर रहा है जबकि इसके -7.6% पर रहने का अनुमान किया गया था। सालाना आधार पर सितंबर एक्सपोर्ट -8.8% से बढ़कर -6.2% पर रहा । सितंबर इंपोर्ट -7.3% से बढ़कर -6.2% पर रहा। ट्रेड बैलेंस $6,836 Cr से बढ़कर $7,771 Cr पर रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें