डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे मजबूत होकर 82.04 के स्तर पर बंद हुआ है। हालांकि डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत भी आज मजबूत हुई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 1 पैसे मजबूत होकर 82.11 पर खुला है। वहीं कल रुपया 82.12 के स्तर पर बंद हुआ था। फिलहाल 09.45 बजे के आसपास डॉलर के मुकाबले रुपया 82.08 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। रुपये का डे हाई 82.13 पर है जबकि डे लो 82.07 पर है।
दूसरी एशियाई करेंसी पर नजर डालें तो डॉलर के मुकाबले ज्यादातर एशियाई करेंसी में दबाव देखने को मिल रहा है। साउथ कोरिया करेंसी 0.93 फीसदी, ताइवान डॉलर में 0.26 फीसदी, मलेशिया रिंग्गित0.2 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं चाइना करेंसी 0.15 फीसदी, फिलिशिपियन पेसो में 0.11 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। जापान येन में 0.1 फीसदी की गिरावट दिखा रहा है। इस बीच इंडोनेशिया रुपिया 0.16 फीसदी की बढ़त के साथ कामकाज कर रहा है।
डॉलर इंडेक्स में गिरावट देखने को मिल रहा है। डॉलर इंडेक्स 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 102.56 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं कल के कारोबार में डॉलर इंडेक्स 102.54 पर बंद हुआ था। डॉलर इंडेक्स का डे हाई 102.60 पर है जबकि डे लो 102.30 के स्तर पर है। वहीं डॉलर इंडेक्स आज 102.30 के स्तर पर खुला था।
इस बीच कच्चे तेल के दाम में कमजोरी देखने को मिल रही है। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 0.3% गिरकर 75.90 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड फ्यूचर्स की जुलाई डिलीवरी कॉन्ट्रैक्ट 1.8% गिरकर 70.50 डॉलर के स्तर पर नजर आया। 2 दिनों में ब्रेंट का भाव 1.50% गिरा जबकि 3 दिनों में WTI करीब 1.25% गिरा। चीन में मांग में गिरावट की आशंका ने कच्चे तेल पर दबाव बनाया। CNPC (चाइना नेशनल पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन) ने 2023 का मांग अनुमान घटाया है। मई में चीन के क्रूड इंपोर्ट में भी गिरावट आई है।
वहीं मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों ने कैश मार्केट में बिकवाली की है, जबकि घरेलू निवेशकों ने खरीदारी की है। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने कल कैश मार्केट में 1,942 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने कल कैश मार्केट 1,972 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे है।