Rupee Close: डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूत चाल, 82.46 के स्तर पर हुआ बंद

डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया आज 10 पैसे की बढ़त लेकर 82.46 के स्तर पर बंद हुआ। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 82.48 के स्तर पर खुला था। रुपये का आज डे हाई 82.51 के स्तर पर था जबकि डे लो 82.40 के स्तर पर था

अपडेटेड Jun 09, 2023 पर 5:18 PM
Story continues below Advertisement
बाजार की नजर अगले हफ्ते होने वाली फेडरल रिजर्व की बैठक पर लगी है। इस बैठक में ब्याज दरों पर होने वाले फैसले पर निवेशकों की नजर होगी।

Rupee Close: डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया आज 10 पैसे की बढ़त लेकर 82.46 के स्तर पर बंद हुआ। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 82.48 के स्तर पर खुला था। रुपये का आज डे हाई 82.51 के स्तर पर था जबकि डे लो 82.40 के स्तर पर था। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपया कल 82.56 के स्तर पर बंद हुआ था।

बता दें कि डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया आज 9 जून को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले बढ़त के साथ खुला है। 9.30 बजे डॉलर के मुकाबले रुपया 82.49 के स्तर पर खुला। डॉलर के मुकाबले रुपया 82.56 के मुकाबले 82.48 पर खुला है। वहीं कल रुपया 82.56 के स्तर पर बंद हुआ था। बता दें कि बाजार की नजर अगले हफ्ते होने वाली फेडरल रिजर्व की बैठक पर लगी है। इस बैठक में ब्याज दरों पर होने वाले फैसले पर निवेशकों की नजर होगी। CME फेड के अनुसार, 71% जानकारों ने माना है कि इस बार फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करेगा। अगर ऐसा होता है तो अमेरिकी बाजार में बड़ी तेजी देखने को मिल सकती है।

दूसरी एशियाई करेंसी पर नजर डालें तो डॉलर के मुकाबले दक्षिण कोरियन करेंसी वॉन में 0.76 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। वहीं इंडोनेशिया रुपिया 0.3 फीसदी, मलेशियाई करेंसी रिंग्गित 0.2 फीसदी और फिलीपींस के पेसो में 0.2 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। वहीं दूसरी तरफ जापानी येन में 0.23 फीसदी, चाइना की रॅन्मिन्बी में 0.14 फीसदी और थाई बाहत में 0.06 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।


इस बीच डॉलर इंडेक्स वायदा में 0.72 फीसदी की गिरावट के साथ 103.35 पर कारोबार कर रहा है। जबकि एक डॉलर का मूल्य 82.50 रुपये के आसपास नजर आ रहा है।

वहीं दूसरी तरफ कल के कारोबार में कच्चे तेल की चाल में नरमी देखने को मिली। कच्चे तेल का भाव करीब 2 फीसदी नीचे आया है। गुरुवार को शुरुआती कारोबार में कच्चा तेल करीब 1.3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। हालांकि, इसके बाद गुरुवार को ब्रेंट क्रूड का भाव 1.29 फीसदी की गिरावट के साथ 75.96 डॉलर के स्तर पर सेटल हुआ। इसी प्रकार WTI क्रूड भी 1.71 फीसदी गिरकर 71.29 डॉलर के स्तर पर है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।