Get App

Rupee Vs Doller: डॉलर के मुकाबले रुपये में गहराई कमजोरी, 55 पैसे टूटकर 81.89 के स्तर पर हुआ बंद

पिछले ढाई हफ्ते में रुपया 221 पैसे कमजोर हो चुका है। जानकारों का मानना है कि आगे रुपया 80-82 की रेंज में घूमता नजर आ सकता है

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Oct 03, 2022 पर 6:15 PM
Rupee Vs Doller:  डॉलर के मुकाबले रुपये में गहराई कमजोरी, 55 पैसे टूटकर 81.89 के स्तर पर हुआ बंद
डॉलर के मुकाबले रुपया सुबह की शुरुआती कारोबार में कमजोरी के साथ कारोबार करता नजर आया। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 28 पैसे कमजोर होकर 81.62 के स्तर पर खुला था।

Rupee Close- डॉलर के मुकाबले रुपया 55 पैसे कमजोर होकर 81.89 के स्तर पर बंद हुआ है।  डॉलर के मुकाबले रुपया आज 28 पैसे कमजोर होकर 81.62 के स्तर पर खुला था। वहीं शुक्रवार (30 सितंबर) को डॉलर के मुकाबले रुपया 81.34 के स्तर पर बंद हुआ था।

 

Rupee Open -  डॉलर के मुकाबले रुपया सुबह की शुरुआती कारोबार में कमजोरी के साथ कारोबार करता नजर आया। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 28 पैसे कमजोर होकर 81.62 के स्तर पर खुला था। वहीं शुक्रवार (30 सितंबर) को डॉलर के मुकाबले रुपया 81.34 के स्तर पर बंद हुआ था। फिलहाल 10.56 बजे के आसपास डॉलर के मुकाबले रुपया 81.74 के स्तर पर नजर आ रहा है।

बीते हफ्ते डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल पर नजर डालें तो इस हफ्ते भी भारतीय रुपये में गिरावट जारी रही क्योंकि यह 81.95 प्रति डॉलर के नए रिकॉर्ड निचले स्तर को छू गया था। रुपया 30 सितंबर को 35 पैसे की गिरावट के साथ 81.34 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। रुपया 23 सितंबर को 80.99 पर बंद हुआ था। पिछले ढाई हफ्ते में रुपया 221 पैसे कमजोर हो चुका है। आगे इसके 80-82 की रेंज में रहने का अनुमान है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें