Get App

Rupee Vs Doller: डॉलर के मुकाबले रुपये की सपाट चाल, 82.31 के स्तर पर हुआ बंद

एडलवाइस के मुताबिक डॉलर की तुलना में रुपये में कमजोरी बनी रहेगी और एक महीने में यह 82 से 83.15 रुपये के बीच बना रह सकता है

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड May 09, 2024 पर 7:08 PM
Rupee Vs Doller:  डॉलर के मुकाबले रुपये की सपाट चाल, 82.31 के स्तर पर हुआ बंद
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच क्रूड में उबाल बढ़ा है। क्रूड का भाव करीब 2% बढ़कर 93 डॉलर के पार निकला है। वहीं सोना भी तीन महीने की ऊंचाई पर पहुंचा है।

Rupee Vs Doller:  डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत आज कमजोरी के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 3 पैसे कमजोर होकर 82.35 के स्तर पर खुला था। कल के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 82.32 के स्तर पर बंद हुआ था। फिलहाल 10.48 बजे के आसपास डॉलर के मुकाबले रुपया 82.38 के स्तर पर नजर आ रहा है।

बता दें कि कल रुपया डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसल गया था। रुपया कल एक डॉलर की तुलना में 82.70 रुपये के भाव पर फिसल गया था।

यह भी बतातें चलें कि एडलवाइस वेल्थ रिसर्च ने अपने हालिया नोट में आकलन किया था कि कच्चे तेल के भाव पर दबाव, अमेरिकी डॉलर की मजबूती और विदेशी फंड के प्रवाह में उतार-चढ़ाव के चलते भारतीय रुपये पर दबाव बनेगा। इसके चलते देश के एक्सटर्नल बैलेंस पर दबाव बनेगा। एडलवाइस के मुताबिक डॉलर की तुलना में रुपये में कमजोरी बनी रहेगी और एक महीने में यह 82 से 83.15 रुपये के बीच बना रह सकता है।

इस बीच इक्विटी मार्केट की चाल पर नजर डालें तो बाजार में कमजोरी का मूड दिख रहा है। निफ्टी 17200 के नीचे फिसला है। RIL, ICICI BANK, HDFC BANK ने दबाव बनाया है। बैंक निफ्टी में कमजोरी ज्यादा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें