डॉलर के मुकाबले रुपये की क्लोजिंग सपाट, 77.57 के स्तर पर हुआ बंद

रुपये को आज इक्विटी बाजार में आई जोरदार तेजी का फायदा मिलता नजर आया है। इसके अलावा दूसरी विदेशी मुद्राओं में डॉलर में आई नरमी से भी रुपये को सपोर्ट मिला है

अपडेटेड May 27, 2022 पर 4:26 PM
रुपये ने आज कमजोर शुरुआत की थी। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 4 पैसे कमजोर होकर 77.62 के स्तर पर खुला था

Rupee Close- डॉलर के मुकाबले रुपये की क्लोजिंग आज सपाट हुई है और रुपये 1 पैसे की मामूली बढ़त के साथ 77.57 के स्तर पर बंद हुआ है। जबकि कल के कारोबार में रुपया 77.58 के स्तर पर बंद हुआ था। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 4 पैसे कमजोर होकर 77.62 के स्तर पर खुला था।फॉरेक्स ट्रेडरों का कहना है कि घरेलू इक्विटी मार्केट में आई तेजी और डॉलर इंडेक्स में आई नरमी का रुपी को कुछ सपोर्ट मिला है।

Rupee Open-  रुपये ने आज कमजोर शुरुआत की थी। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 4 पैसे कमजोर होकर 77.62 के स्तर पर खुला था। वहीं कल रुपया 77.58 के स्तर पर बंद हुआ था। कमजोर खुलने के बाद रुपये में थोड़ी बढ़त आती दिखी और यह ओपनिंग लेवल से 2 पैसे बढ़कर 77.59 पर आता दिखा। फिलहाल 10.45 बजे के आसपास डॉलर के मुकाबले रुपया 77.60 के स्तर पर नजर आ रहा है।

रुपये को आज इक्विटी बाजार में आई जोरदार तेजी का फायदा मिलता नजर आया है। इसके अलावा दूसरी विदेशी मुद्राओं में डॉलर में आई नरमी से भी रुपये को सपोर्ट मिला है। हालांकि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और भारतीय इक्विटी बाजार ने विदेशी पैसे की लगातार हो रही निकासी से रुपये पर दबाव बना हुआ है।


बतातें चलें कि रूसी तेल को बैन करने की EU की धमकी के बाद कच्चे तेल में उबाल देखने को मिल रहा है। कच्चा तेल 2 महीने की ऊंचाई पर नजर आ रहा है। ब्रेंट क्रूड117 डॉलर के पार चला गया है। नेचुरल गैस भी 9 डॉलर के करीब दिख रहा है।

GEPL Capital के विज्ञान सावंत की तीन शॉर्ट टर्म पिक्स, मिल सकता है 15% तक रिटर्न

26 मई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1598 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2906 करोड़ रुपए की खरीदारी की।FII ने 26 मई को इंडेक्स फ्यूचर्स में 626 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इंडेक्स ऑप्शंस में 5002 करोड़ रुपए की खरीदारी की। जबकि स्टॉक फ्यूचर्स में FII ने 2020 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

इक्विटी बाजार की चाल पर नजर डालें तो जून सीरीज की अच्छी शुरूआत हुई है। सेंसेक्स करीब 400 प्वाइंट ऊपर निकला है। निफ्टी ने भी 16300 की तरफ कदम बढ़ाए है। एनर्जी को छोड़ सभी सेक्टर में खरीदारी हो रही है। मिडकैप-स्मॉलकैप शेयर भी चमके है। करीब 1 साल के निचले स्तरों से IT इंडेक्स में जोरदार रिकवरी देखने को मिल रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।