Rupee Close- डॉलर के मुकाबले रुपये की क्लोजिंग आज सपाट हुई है और रुपये 1 पैसे की मामूली बढ़त के साथ 77.57 के स्तर पर बंद हुआ है। जबकि कल के कारोबार में रुपया 77.58 के स्तर पर बंद हुआ था। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 4 पैसे कमजोर होकर 77.62 के स्तर पर खुला था।फॉरेक्स ट्रेडरों का कहना है कि घरेलू इक्विटी मार्केट में आई तेजी और डॉलर इंडेक्स में आई नरमी का रुपी को कुछ सपोर्ट मिला है।
