डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी कायम, 77.57 पर हुआ बंद

अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में तेजी और भारतीय बाजार में एफआईआई की तरफ से हो रही लगतार बिकवाली के चलते रुपये पर दबाव कायम है

अपडेटेड May 26, 2022 पर 6:05 PM
डॉलर के मुकाबले रुपया आज मामूली कमजोरी के साथ 77.54 के स्तर पर खुला था और उसके बाद 77.52 तक नजर आया।

Rupee Close- डॉलर के मुकाबले रुपये मे  कमजोरी देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 4 पैसे कमजोर होकर 77.57 के स्तर पर बंद हुआ। डॉलर के मुकाबले रुपया आज मामूली कमजोरी के साथ 77.54 के स्तर पर खुला था और उसके बाद 77.52 तक नजर आया।

 

गुरुवार के शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे की हल्की बढ़त के साथ 77.52 के आसपास नजर आ रहा है। घरेलू इक्विटी बाजार में पॉजिटिव ट्रेंड और डॉलर इंडेक्स में आई कमजोरी से रुपये को सपोर्ट मिल रहा है। हालांकि अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में तेजी और भारतीय बाजार में एफआईआई की तरफ से हो रही लगतार बिकवाली के चलते रुपये पर दबाव कायम है।


डॉलर के मुकाबले रुपया आज मामूली कमजोरी के साथ 77.54 के स्तर पर खुला था और उसके बाद 77.52 तक नजर आया। फिलहाल 11. 30 बजे के आसपास डॉलर के मुकाबले रुपया 77.64 के स्तर पर नजर आ रहा है। कल के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 77.55 के स्तर पर बंद हुआ था।

TORRENT PHARMA के शेयर 7% भागे, जानिए स्टॉक पर ब्रोकरेज का क्या है नजरिया, आप करना चाहेंगे निवेश

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और भारतीय बाजारों से विदेशी पैसे की निकासी रुपये की कमजोरी की सबसे बड़ी वजह मानी जा रही है। कल के कारोबार में ब्रेंट क्रूड फ्यूचर 0.51 फीसदी की बढ़त के साथ 114.61 डॉलर प्रति बैरल पर रहा था जबकि 25 मई को भारतीय इक्विटी बाजार में एफआईआई की तरफ से 1,803.06 करोड़ रुपये की बिकवाली देखने को मिली।

F&O में FII के एक्शन की बात करें तो 25 मई को एफआईआई ने इंडेक्स फ्यूचर्स में 1158 करोड़ रुपए की खरीदारी की है। वहीं, इंडेक्स ऑप्शंस में इनकी तरफ से 1880 करोड़ रुपए के बिकवाली देखने को मिली है। इसी तरह स्टॉक फ्यूचर्स में कल एफआईआई ने 164 करोड़ रुपए के खरीदारी की।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।