रुपये में दिखी साल की सबसे बड़ी बढ़त, विदेशी पैसे के प्रवाह ने भरा जोश

कल के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ 79.45 के स्तर पर बंद हुआ था। डॉलर के मुकाबले रुपये में कल 27 अगस्त 2021 के बाद सबसे बड़ी बढ़त देखने को मिली थी

अपडेटेड Aug 31, 2022 पर 9:09 AM
Story continues below Advertisement
इक्विटी मार्केट में नजर डालें तो कल के कारोबार में भारतीय बाजार यूएस फेडरल ओपन मार्केट कमिटी के पिछले शुक्रवार को दिए झटके से उबरता नजर आया।

30 अगस्त यानी कल के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये में 1 साल की सबसे बड़ी बढ़त देखने को मिली। भारतीय इक्विटी बाजार में एफआईआई की तरफ से लौटी जोरदार खरीदारी इक्विटी बाजार के साथ ही रुपये में भी जोश भर दिया है।

कल के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ 79.45 के स्तर पर बंद हुआ था। डॉलर के मुकाबले रुपये में कल 27 अगस्त 2021 के बाद सबसे बड़ी बढ़त देखने को मिली थी। वहीं रुपये ने सोमवार को 80.12 पर रिकॉर्ड लो छुआ था लेकिन अंतत कुछ रिकवरी के बाद 79.9625 के स्तर पर बंद हुआ था।

कल के कारोबार में इक्विटी बाजार भी उलाचे भरते नजर आए थे और निफ्टी 2.7 फीसदी की बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा था।हाल की बिकवाली के बाद कल निवेशक गिरावट में खरीदारी की रणनीति अपनाते नजर आए। विदेशी निवेशकों को एक बार फिर भारतीय बाजार की तरफ रुख करने के चलते भारतीय इक्विटी बाजार के रंग में नजर आते आ रहे है।


एमके ग्लोबल ने NTPC में दी खरीदारी की सलाह, क्या आप भी करेंगे निवेश

बतातें चलें कि अगस्त महीने में अब तक एफआईआई ने भारतीय इक्विटी बाजार में करीब 6 अरब डॉलर की खरीदारी की है। जो कि दिसबंर 2020 के बाद का हाइएस्ट लेवल है। इसके अलावा अगस्त इस साल का ऐसा पहला महीना साबित हुआ जिसमें विदेशी निवेशक भारत की सरकारी प्रतिभूतियों (डेट मार्केट) में नेट बायर रहे है। इस बीच भारत की 10 ईयर बॉन्ड यील्ड 6 बेसिस प्वाइंट की गिरावट के साथ 7.1893 फीसदी पर पहुंच गई है।

इक्विटी मार्केट में नजर डालें तो कल के कारोबार में भारतीय बाजार यूएस फेडरल ओपन मार्केट कमिटी के पिछले शुक्रवार को दिए झटके से उबरता नजर आया। सोमवार 29 अगस्त की भारी गिरावट के बाद मंगलवार यानी कल के कारोबार में बाजार जोरदार वापसी करता दिखा। बता दें कि कल महीने का आखिरी कारोबारी दिन भी था।

सेंसेक्स 1564.45 अंक यानी 2.70 फीसदी की बढ़त के साथ 59,537.07 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 446.40 अंक यानी 2.58 फीसदी की मजबूती के साथ 17,759.30 के स्तर पर बंद हुआ।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।