Rupee Close- डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसला, 82.32 के स्तर पर हुआ बंद

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और यूएस बॉन्ड यील्ड मे लगातार जारी बढ़ोतरी के बीच रुपया आज रिकॉर्ड लो पर पहुंच गया है

अपडेटेड Oct 07, 2022 पर 5:43 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
9.30 बजे के आसपास डॉलर के मुकाबले रुपया आज 81.89 के पिछले क्लोजिंग की तुलना में 0.5 फीसदी टूटकर 82.30 के आसपास नजर आ रहा था।

Rupee Close- डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ है। डॉलर के मुकाबले रुपया 44 पैसे कमजोर होकर 82.32  के स्तर पर बंद हुआ।

Rupee Vs Doller- शुक्रवार को भारतीय रुपये में भारी कमजोरी रही और डॉलर के मुकाबले रुपया गिरकर रिकॉर्ड निचले लेवल पर आ गया। रुपए के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब एक डॉलर की वैल्यू 82 रुपए तक पहुंच गया है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और यूएस बॉन्ड यील्ड में लगातार बढ़ोतरी की वजह से रुपए में कमजोरी देखी जा रही है।

9.30 बजे के आसपास डॉलर के मुकाबले रुपया आज 81.89 के पिछले क्लोजिंग की तुलना में 0.5 फीसदी टूटकर 82.30 के आसपास नजर आ रहा था। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 82.19 के स्तर पर खुला था। उसके बाद यह कमजोरी आगे बढ़ती नजर आई और यह 82.33 के ऑल टाईम लो के करीब पहुंचता नजर आया।


बता दें कि अंतराष्ट्रीय बाजार में क्रूड का भाव 93 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर चला गया है। इस हफ्ते इसमें अब तक 11 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। ओपेक द्वारा तेल के उत्पादन में कटौती के मंजूरी के चलते कच्चे तेल में यह उबाल आया है। इस बीच अमेरिका में यूएस ट्रेजरी यील्ड मंगलवार से अब तक करीब 0.18 फीसदी ऊपर चढ़ चुका है।

CR Forex का कहना है कि अगर कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल का स्तर पार करती है तो रुपये के लिए और बड़ी चुनौती पैदा हो जाएगी और इसपर और दबाव बनेगा। बता दें कि डॉलर इंडेक्स में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है और 109.80 से 112.12 पर आ गया है। इस समय बाजार की नजर यूएस नॉन फॉर्म पेरोल और बेरोजगारी आंकड़ो पर है।

इस बीच इकोनॉमी के मोर्चे पर बुरी खबर है। वर्ल्ड बैंक ने इस साल के लिए भारत का GDP ग्रोथ अनुमान 1 फीसदी घटाया है।  वर्ल्ड बैंक ने कहा है कि ग्लोबल हालात GDP पर दबाव बढ़ाएंगे। गौरतलब है कि  रुपया पिछले 4 सत्रों में 1% तक गिरा है। इस साल अब तक रुपया 10% से ज्यादा गिरा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।