Rupee Fall Today: भारतीय रुपया बुधवार (3 जून) को US डॉलर के मुकाबले 19 पैसे कमज़ोर होकर 95.45 पर खुला । हालांकि कारोबारी दिन के आगे बढ़ने के साथ ही इसमें और दबाव बढ़ा है। रुपया US डॉलर के मुकाबले 28 पैसे गिरकर 95.64 पर आ गया। खाड़ी में बढ़ते तनाव की वजह से कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से क्षेत्रीय करेंसी में गिरावट आई। रुपये की गिरावट उस वक्त ज्यादा बढ़ी जब खबर आई की US ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव के भारत और 53 दूसरे देशों पर जबरन मजदूरी के इम्पोर्ट उल्लंघन को लेकर 12.5 परसेंट एक्स्ट्रा ड्यूटी लगाने के प्रस्ताव है।
