Get App

Rupee hits lowest level: नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर, ईरान-इजरायल युद्ध से 1.5% टूटा,आगे कहां तक जा सकता है रुपया

Rupee hits lowest level: रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा है। बता दें कि ईरान-इजरायल युद्ध जब से शुरू हुई है रुपया 1.5% टूटा है। 27 फरवरी को डॉलर के मुकाबले रुपया 90.94 पर था । वहीं दूसरी तरफ डॉलर के मुकाबले सभी एशियाई करेंसी 0.5% फिसली है

Curated By: Sujata Yadavअपडेटेड Mar 13, 2026 पर 3:20 PM
Rupee hits lowest level: नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर, ईरान-इजरायल युद्ध से 1.5% टूटा,आगे कहां तक जा सकता है रुपया
Rupee hits lowest level: ट्रेडर्स ने कहा कि अगर क्रूड ऑयल की कीमतें ऊंची बनी रहती हैं, तो RBI रुपये को गिरने दे सकता है।

Rupee hits lowest level:  रुपये में गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है। डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है। आज रुपए ने 92.48/$ का रिकॉर्ड निचला स्तर छुआ। एक डॉलर का भाव पहली बार 92 रुपए 48 पैसे तक पहुंचा।

क्यों टूट रहा है रुपया

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा है। बता दें कि ईरान-इजरायल युद्ध जब से शुरू हुई है रुपया 1.5% टूटा है। 27 फरवरी को डॉलर के मुकाबले रुपया 90.94 पर था । वहीं दूसरी तरफ डॉलर के मुकाबले सभी एशियाई करेंसी 0.5% फिसली है। ईरान-इजरायल जंग तीसरे हफ्ते में पहुंच सकती है। स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज बंद होने से क्रूड $100/बैरल तक पहुंचा। डॉलर इंडेक्स मार्च शुरुआत के भाव 97 से 100 पर पहुंचा। FPIs, इंपोर्टर्स, ट्रेडर्स से डॉलर की भारी डिमांड देखने को मिली।

ट्रेडर्स ने कहा कि क्रूड ऑयल की बढ़ी हुई कीमतों को देखते हुए, भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) रुपये को बचाने के लिए ज़ोरदार बिकवाली कर रहा है। RBI ऑफशोर, ऑनशोर, स्पॉट और फॉरवर्ड मार्केट में डॉलर बेच रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें