Rupee Vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत, 4 पैसे बढ़कर 83.32 पर हुआ बंद

Rupee Vs Dollar: ताजा रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचने के बाद डॉलर के मुकाबले रुपया 22 नवंबर को मजबूत खुला। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 6 पैसे मजबूत होकर 83.20 के स्तर पर खुला। वहीं कल के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 83.36 के स्तर पर बंद हुआ।

अपडेटेड Nov 22, 2023 पर 5:16 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ताजा रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचने के बाद डॉलर के मुकाबले रुपया 22 नवंबर को मजबूत खुला।

Rupee Vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे मजबूत होकर 83.32 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि ताजा रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचने के बाद डॉलर के मुकाबले रुपया 22 नवंबर को मजबूत खुला। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 6 पैसे मजबूत होकर 83.20 के स्तर पर खुला। वहीं कल के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 83.36 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबारी सितंबर तिमाही के लिए भारत के जीडीपी आंकड़े 30 नवंबर को जारी होने की उम्मीद कर रहे हैं। एसबीआई और आईसीआरए का अनुमान है कि दूसरी तिमाही में जीडीपी 7 फीसदी रहेगी, जबकि बार्कलेज इंडिया को उम्मीद है कि यह 6.8 फीसदी रहेगी।

इस बीच OPEC+ की बैठक से पहले कल कच्चे तेल में बड़ी हलचल नहीं देखने को मिली। रविवार को तेल उत्पादक देशों की बैठक होनी है, जिसमें उत्पादन कटौती को लेकर फैसला हो सकता है। मंगलवार को ब्रेंट क्रूड मामूली बढ़त के साथ 83 डॉलर प्रति बैरल से नीचे बना हुआ है।

अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। मंगलवार को स्पॉट गोल्ड करीब 1% महंगा होकर 1,998.35 के स्तर पर दिखा। डॉलर करीब ढाई महीने के निचले स्तर पर फिसल चुका है।


दूसरी एशियाई करेंसी में गिरावट देखने को मिल रही है। डॉलर के मुकाबले इंडोनेशिया रुपिया 0.94 में गिरावट देखने को मिली। जबकि ताइवान डॉलर में 0.5 फीसदी की गिरावट रही जबकि साउथ कोरिया करेंसी में 0.46 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। मलेशिया रिग्गिंत में 0.36 फीसदी, फिलीपींस पेसो में 0.2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। वहीं जापान येन में 0.12 फीसदी , चाइना करेंसी और सिंगापुर डॉलर में 0.5 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।