Rupee Vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपया आज 21 पैसे कमजोर होकर 85.59 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि 3 जून यानी मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत कमजोर रही। इसकी मुख्य वजह डॉलर में मामूली सुधार, कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त और फॉरेन फंड के निकासी रही। सुबह 10.12 बजे के आसपास डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे गिरकर 85.49 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।
