Rupee Vs Dollar:डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल सपाट, 83.27 पर हुआ बंद

Rupee Vs Dollar: डॉलर के मुकाबले दूसरी एशियाई करेंसी में बढ़त देखने को मिल रही है। साउथ कोरिया करेंसी में 0.42 फीसदी, फिलीपींस पेसो में 0.23 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं थाई बात में 0.2 फीसी, चाइना करेंसी 0.11 फीसदी औरताइवान डॉलर में 0.7 फीसदी की बढ़त देखने को मिली

अपडेटेड Nov 08, 2023 पर 5:02 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
चीन के कमजोर आर्थिक आकंड़ों से क्रूड में तेज गिरावट देखने को मिल रही है। क्रूड 4 महीनों के निचले स्तरों पर पहुंचा है जबकि कल कच्चा तेल 4% से ज्यादा गिरा था।

डॉलर के मुकाबले रुपया आज 1 पैसे कमजोर होकर 83.27 के स्तर पर बंद हुआ।  हालांकि डॉलर के मुकाबले रुपया आज बिना किसी बदलाव के 83.26 के स्तर पर खुला था। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपया कल 4 पैसे मजबूत होकर 83.26 के स्तर पर बंद हुआ था। चीन के कमजोर आर्थिक आकंड़ों से क्रूड में तेज गिरावट देखने को मिल रही है। क्रूड 4 महीनों के निचले स्तरों पर पहुंचा है जबकि कल कच्चा तेल 4% से ज्यादा गिरा था। वहीं ब्रेंट का भाव 82 डॉलर के नीचे फिसला है जबकि WTI का भाव 77 डॉलर के नीचे फिसला है। बता दें कि अमेरिका में इन्वेंटरी बढ़ने से कच्चे तेल के भाव गिरे है। चीन के कमजोर आंकड़ों ने दबाव बनाया है। वहीं चीन का एक्सपोर्ट 6 महीनों से गिर रहा है । बाजार को चीन में मांग गिरने की आशंका है।

लगातार छठे महीने चीन का एक्सोपर्ट गिरा है। चीन का एक्सपोर्ट अनुमान से ज्यादा गिरा। अक्टूबर में चीन का एक्सपोर्ट -6.4% रहा। अनुमान से कमजोर ट्रेड बैलेंस के आंकड़े रहे। वहीं अक्टूबर में ट्रेड सरप्लस $5650 करोड़ रहा। जबकि बाजार को ट्रेड सरप्लस $8200 करोड़ रहने का अनुमान था ।

डॉलर के मुकाबले दूसरी एशियाई करेंसी में बढ़त देखने को मिल रही है। साउथ कोरिया करेंसी में 0.42 फीसदी, फिलीपींस पेसो में 0.23 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं थाई बात में 0.2 फीसी, चाइना करेंसी 0.11 फीसदी औरताइवान डॉलर में 0.7 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।


डॉलर इंडेक्स में तेजी देखने को मिल रही है। डॉलर इंडेक्स 0.04 फीसदी की बढ़त के साथ 105.58 के स्तर पर नजर आ रहा था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।