डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी थमने का नाम नहीं रही है। इसका असर अब शेयर बाजार पर भी पड़ने लगा है। एनालिस्ट्स का कहना है कि अगर रुपये में गिरावट जारी रही तो इंडियन स्टॉक मार्केट्स में रिकवरी की उम्मीदें धराशायी हो सकती हैं। 16 दिसंबर को डॉलर के मुकाबले रुपया गिरकर 91.05 के लेवल तक आ गया। पहली बार रुपये ने 91 का लेवल पार किया।
