RVNL-IRCON Merger : रेलवे सेक्टर में बड़े कंसोलिडेशन की तैयारी है। सूत्रों के मुताबिक RVNL और IRCON का मर्जर हो सकता है। सूत्र के मुताबिक इन दोनों कंपनियों के मर्जर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वित्त मंत्री ने बजट में PSU मर्जर का ऐलान किया था। इस पर ज्यादा डिटेल्स के साथ सीएनबीसी-आवाज़ के इकोनॉमिक पॉलिसी एडिटर लक्ष्मण रॉय ने सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि रेलवे की दो सरकारी कंपनियां एक हो सकती हैं। RVNL और IRCON का मर्जर हो सकता है। RVNL और IRCON के मर्जर की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
वित्त मंत्री ने बजट में किया था PSU मर्जर का ऐलान
वित्त मंत्री ने बजट में किया PSU मर्जर का ऐलान था। इसके के तहत इस मर्जर की तैयारी है। RVNL में सरकार के पास फिलहाल 72.8 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं, IRCON में सरकार के पास 65.17 फीसदी हिस्सेदारी है। इस मर्जर की रूपरेखा रेलवे मंत्रालय जल्द तय करेगा। इसके लिए कैबिनेट और कई विभागों की मंजूरी जरूरी है। मर्जर की प्रक्रिया में वक्त लग सकता है।
RVNL- IRCON मर्जर का मकसद
RVNL- IRCON मर्जर का मकसद ग्लोबल प्लेयर बनाने की कोशिश है। इस मर्जर से बनी बड़ी कंपनी बड़े घरेलू और इंटरनेशनल प्रोजेक्ट ले सकेगी। इनकी बैलेंस शीट मजबूत होगी। अभी दोनों कंपनियां एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा करती हैं। इस मर्जर से दोनों कंपनियों के बीच का कंपटीशन खत्म होगा। इनके लिए बड़े इंफ्रा प्रोजेक्ट्स पर काम करना आसान होगा। इस मर्जर की रूपरेखा रेलवे मंत्रालय जल्द तय करेगा। पूरा प्रोसेस लंबा हो सकता है क्योंकि इसके लिए कई विभागों और कैबिनेट की मंजूरी जरूरी होगी।
RVNL (Rail Vikas Nigam) का शेयर 11.30 बजे के आसपास 12.25 रुपए यानी 4.74 फीसदी की बढ़त के साथ 270 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। आज का इसका दिन का हाई 272 रुपए और दिन का लो 261.30 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 447.80 रुपए और 52 वीक लो 249.10 रुपए है। 1 हफ्ते में ये शेयर 1.51 फीसदी टूटा है। वहीं, 1 साल में 26.77 फीसदी टूटा है। जबकि, 3 साल में इसमें 318 फीसदी की तेजी आई है।
Ircon International के शेयरों में भी जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। फिलहाल ये शेयर 5.98 रुपए यानी 5.04 फीसदी की बढ़त के साथ 125 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज का इसका दिन का हाई 127.35 रुपए और दिन का लो 120 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 225.52 रुपए और 52 वीक लो 114.50 रुपए है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 6,586,693 शेयर और मार्केट कैप 11,736 करोड़ रुपए के आसपास दिख रहा है। 1 हफ्ते में ये शेयर 3.85 फीसदी गिरा है। वहीं, 1 महीने में इसमें 14.99 फीसदी और तीन महीने में 26.95 फीसदी की कमजोरी आई है। इस साल अब तक ये शेयर 29.76 फीसदी टूटा है। 1 साल में इसमें 23.88 फीसदी की कमजोरी आई है। वहीं, 3 साल में ये शेयर 134.79 फीसदी चढ़ा है।