Get App

RVNL-IRCON Merger : रेलवे सेक्टर में बड़े कंसोलिडेशन की तैयारी, RVNL और IRCON का मर्जर संभव, 5% भागे शेयर

RVNL-IRCON Merger : वित्त मंत्री ने बजट में किया PSU मर्जर का ऐलान था। इसके के तहत इस मर्जर की तैयारी है। RVNL में सरकार के पास फिलहाल 72.8 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं, IRCON में सरकार के पास 65.17 फीसदी हिस्सेदारी है। इस मर्जर की रूपरेखा रेलवे मंत्रालय जल्द तय करेगा

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Mar 25, 2026 पर 11:47 AM
RVNL-IRCON Merger : रेलवे सेक्टर में बड़े कंसोलिडेशन की तैयारी, RVNL और IRCON का मर्जर संभव, 5% भागे शेयर
RVNL-IRCON Merger : RVNL- IRCON मर्जर का मकसद ग्लोबल प्लेयर बनाने की कोशिश है। इस मर्जर से बनी बड़ी कंपनी बड़े घरेलू और इंटरनेशनल प्रोजेक्ट ले सकेगी

RVNL-IRCON Merger : रेलवे सेक्टर में बड़े कंसोलिडेशन की तैयारी है। सूत्रों के मुताबिक RVNL और IRCON का मर्जर हो सकता है। सूत्र के मुताबिक इन दोनों कंपनियों के मर्जर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वित्त मंत्री ने बजट में PSU मर्जर का ऐलान किया था। इस पर ज्यादा डिटेल्स के साथ सीएनबीसी-आवाज़ के इकोनॉमिक पॉलिसी एडिटर लक्ष्मण रॉय ने सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि रेलवे की दो सरकारी कंपनियां एक हो सकती हैं। RVNL और IRCON का मर्जर हो सकता है। RVNL और IRCON के मर्जर की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

वित्त मंत्री ने बजट में किया था PSU मर्जर का ऐलान  

वित्त मंत्री ने बजट में किया PSU मर्जर का ऐलान था। इसके के तहत इस मर्जर की तैयारी है। RVNL में सरकार के पास फिलहाल 72.8 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं, IRCON में सरकार के पास 65.17 फीसदी हिस्सेदारी है। इस मर्जर की रूपरेखा रेलवे मंत्रालय जल्द तय करेगा। इसके लिए कैबिनेट और कई विभागों की मंजूरी जरूरी है। मर्जर की प्रक्रिया में वक्त लग सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें