SAMIL share price : दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद सम्वर्धन मदरसन के शेयरों में आज बढ़त देखने को मिली है। फिलहाल ये शेयर 0.03 रुपए यानी 0.03 फीसदी का मामूली बढ़त के साथ 110 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। आज का इसका दिन का हाई 113.47 रुपए है। वहीं इसका दिन का लो 109.06 रुपए है। दूसरी तिमाही में कंपनी की आय 8 फीसदी और मुनाफा 6 फीसदी बढ़ा है। वहीं, EBITDA ग्रोथ 7 फीसदी रही है। मार्जिन में भी हल्की बढ़त रही है।
दूसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलीडेटेड मुनाफा 827 करोड़ रुपए से बढ़ कर 880 करोड़ रुपए पर रहा है। आय27,812 करोड़ रुपए से बढ़कर 30,173 करोड़ रुपए पर रही है। EBITDA 2,448 करोड़ रुपए से बढ़कर 2,611 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, EBITDA मार्जिन 8.80 फीसदी से घटकर 8.65 फीसदी रहा है।
दूसरी तिमाही के नतीजों पर बात करतेहुए सम्वर्धन मदरसन के मैनेजमेंट ने कहा कि Q2 में नतीजे अनुमान से अच्छे रहे। इस अवधि में PV वॉल्यूम ग्रोथ 3% रही है। पहली तिमाही में उठाए कदमों का असर दिख रहा है। कंपनी का फोकस लागत घटाने पर है। Q3, Q4 और H2 में ग्रोथ शानदार रहेगी।
मैनेजमेंट ने आगे कहा कि भारत में कैपासिटी यूटिलाइजेशन अच्छा रहा है। FY26 में 6000 करोड़ रुपए के निवेश का लक्ष्य है। पहली छमाही में 2600 करोड़ रुपए का निवेश किया गया है। Q2 में कंपनी ने 2 नए ग्रीनफील्ड प्लांट लगाए हैं। कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और वायरिंग का प्लांट लगाया गया है। इमर्जिंग देशों के 10 प्लांट का कैपासिटी यूटिलाइजेशन बेहतर है।
नॉन-ऑटो सेगमेंट में डबल डिजिट ग्रोथ रही है। Q2 में कुल ऑर्डर बुक 3 अरब डॉलर के पार रही है। नॉन-ऑटो में आगे भी बेहतर ग्रोथ रहेगी। अगले 6 महीने में डिमांड सुधरने की उम्मीद। ऑटो सेगमेंट में कई दिक्कतें दूर हुई हैं। सप्लाई चेन की स्थिति में काफी सुधार आया है।
शेयर की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में शेयर 5.25 फीसदी और 1 महीने में 4.01 फीसदी भागा है। 3 महीनों में इसमें 17.38 फीसदी की तेजी आई है। इस साल अब तक ये शेयर 5.01 फीसदी भागा है। 1 साल में इसमें 0.90 फीसदी निगेटिव रिटर्न मिला है। वहीं, 3 साल में ये शेयर 124.92 फीसदी भागा है।