Axis Securities के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, Samvardhana Motherson का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

NIFTY में 22300, 22350 और 22400 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 22200, 22150 और 22100 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। निफ्टी बैंक में 47700, 47800 और 48000 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में 47700, 47600 और 47500 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये

अपडेटेड Apr 18, 2024 पर 2:54 PM
Samvardhana Motherson पर Axis Securities के राजेश पालवीय ने 130 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Top F&O Calls : सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। एफएंडओ सेटअप की बात करें तो आज बाजार में आईजीएल, नेस्ले इंडिया, अशोक लीलैंड, एबीबी इंडिया और अपोलो हॉस्पिटल्स के शेयर में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं महानगर गैस, जीएनएफसी, डॉ लाल पैथ लैब्स, ग्लेनमार्क फार्मा और गोदरेज प्रॉपर्टीज के स्टॉक्स में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके अलावा इंडस टावर्स, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड, भारती एयरटेल, संवर्धन मदरसन और ट्रेंट में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। जबकि पावर ग्रिड, वोडाफोन आइडिया, एचपीसीएल, बैंक ऑफ बड़ौदा और पीवीआर आयनॉक्स के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। इस बीच आज Axis Securities के राजेश पालवीय ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

    Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

    आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 22300, 22350 और 22400 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 22200, 22150 और 22100 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 47700, 47800 और 48000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 47700, 47600 और 47500 के स्तर पर नजर आये।


    Axis Securities के राजेश पालवीय के शानदार एफएंडओ कॉल्स

    PVR Inox Future : खरीदें - 1441 रुपये, टारगेट - 1500 रुपये, स्टॉपलॉस - 1405 रुपये

    Tata Power Future : खरीदें - 439 रुपये, टारगेट - 455 से 460 रुपये, स्टॉपलॉस - 430 रुपये

    Hindalco Future : खरीदें - 623 रुपये, टारगेट - 635/640 रुपये, स्टॉपलॉस - 610 रुपये

    आज का सस्ता ऑप्शनः Samvardhana Motherson

    आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Axis Securities के राजेश पालवीय ने कहा कि उन्होंने Samvardhana Motherson पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Samvardhana Motherson की अप्रैल की एक्सपायरी वाली 130 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। राजेश पालवीय ने कहा कि इसमें 2.75 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 6/7 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 1 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।