Samvardhana Motherson shares price: ऑटो , ट्रक और मोटरसाइकिल पार्ट्स बनाने वाली कंपनी संवर्धन मदरसन लिमिटेड (Samvardhana Motherson) के शेयर में शुक्रवार को बिकवाली का दबाव देखने को मिला। शेयर आज 8 फीसदी टूट गया। कंपनी के शेयरों में यह गिरावट सितंबर तिमाही के नतीजों के ऐलान के बाद आई। हालांकि स्टॉक में गिरावट के बावजूद 26 एनालिस्टों में से 80% से ज्यादा ने इस शेयर पर खरीदारी की सलाह दी है।
