Get App

Samvat 2082 IPO: किसी ने पैसा ढाई गुना से ज्यादा किया, किसी में 89% डूबा, देखें टॉप 5 विजेता और फिसड्डी IPO!

संवत 2082 में IPO बाजार ने नई ऊंचाइयां छुईं और जियो प्लेटफॉर्म्स का देश का सबसे बड़ा IPO भी आया। लेकिन हर IPO ने कमाई नहीं कराई। कुछ ने पैसा ढाई गुना से ज्यादा किया, तो कुछ ने निवेशकों की पूंजी का बड़ा हिस्सा डुबो दिया।

Sushmit Sinhaअपडेटेड Nov 08, 2026 पर 3:11 PM
Samvat 2082 IPO: किसी ने पैसा ढाई गुना से ज्यादा किया, किसी में 89% डूबा, देखें टॉप 5 विजेता और फिसड्डी IPO!
संवत 2082 में मेनबोर्ड IPO बाजार ने नई ऊंचाइयां छुईं।

दिवाली के साथ आज से संवत 2083 की शुरुआत हो गई है। इससे पहले संवत 2082 में देश के मेनबोर्ड IPO बाजार ने नई ऊंचाइयां छुईं। कुछ शेयरों ने इश्यू प्राइस के मुकाबले कई गुना रिटर्न दिया। इसी संवत में देश का अब तक का सबसे बड़ा IPO, ₹30,213 करोड़ का JIO प्लेटफॉर्म्स भी लिस्ट हुआ। लेकिन तस्वीर का दूसरा पहलू भी है। कई IPO ऐसे रहे, जिनमें निवेशकों का पैसा आधे से भी कम रह गया।

संवत 2082 के टॉप 5 विजेता IPO

6 नवंबर के बंद भाव के हिसाब से सबसे आगे ओमनीटेक इंजीनियरिंग रहा। 5 मार्च 2026 को लिस्ट हुआ ये शेयर ₹227 के इश्यू प्राइस से 166.16% चढ़कर ₹604.20 पर है। दूसरे नंबर पर KSH इंटरनेशनल है, जो 23 दिसंबर 2025 को लिस्ट हुआ और ₹384 के इश्यू प्राइस से 161.65% चढ़कर ₹1,004.75 पर पहुंच गया।

तीसरे नंबर पर ESDS है, जो 4 सितंबर 2026 को लिस्ट हुआ और ₹429 से 160.02% चढ़कर ₹1,115.50 पर है। 30 जुलाई 2026 को लिस्ट हुआ इंडो-MIM ₹485 से 151.44% चढ़कर ₹1,219.50 पर है। पांचवें नंबर पर टेक्नोक्राफ्ट वेंचर्स है, जो 14 अगस्त 2026 को लिस्ट हुआ और ₹212 के इश्यू प्राइस से 138.44% चढ़कर ₹505.50 पर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें