ग्लोबल मार्केट में SANTA रैली की बहार, SGX NIFTY में 80 अंकों से ज्यादा की बढ़त, क्रिसमस की छुट्टी पर आज बंद रहेंगे US बाजार

ग्लोबल मार्केट में SANTA रैली की बहार आई है। अमेरिका में रिकॉर्ड ऊंचाई पर S&P 500 बंद हुआ।

अपडेटेड Dec 24, 2021 पर 8:49 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अच्छी खरीदारी से S&P नए शिखर पर पहुंचा है। रियल्टी, एनर्जी, फाइनेंस शेयरों के साथ क्रिप्टो में भी जबरदस्त खरीदारी है।

ग्लोबल मार्केट में SANTA रैली की बहार आई है। अमेरिका में रिकॉर्ड ऊंचाई पर S&P 500 बंद हुआ। CONSUMER खर्च में तेजी और नए घरों की बिक्री ने बाजार में जोश भरा है। क्रिसमस की छुट्टी पर आज US मार्केट बंद रहेंगे। इधर एशिया में भी मजबूत हुई है। SGX NIFTY में चौथाई परसेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है।

विदेशी बाजार से संकेत

अच्छी खरीदारी से S&P नए शिखर पर पहुंचा है। रियल्टी, एनर्जी, फाइनेंस शेयरों के साथ क्रिप्टो में भी जबरदस्त खरीदारी है। नए घरों की बिक्री 7 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंची है। आखिरी कारोबार में थोड़ी बिकावली देखने को मिल रही है। क्रिसमस के अवसर पर आज अमेरिकी बाजार बंद है। ब्रेंट का भाव 77 के करीब पहुंचा है। डॉलर इंडेक्स 96 पर है। न्यू जर्सी से फ्रांस तक ओमिक्रॉन केस में बढ़ोतरी हुई है। ओमिक्रॉन ज्यादा संक्रामक लेकिन कम घातक है। बूस्टर डोज से ओमिक्रॉन का खतरा कम है।


इस बीच आज एशियाई बाजारों में बढ़त पर कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 84.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.08 फीसदी की बढ़त के साथ 28,821.35

के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.36 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.24 फीसदी चढ़कर 17,990.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग0.12 फीसदी की बढ़त के साथ 23,221.94 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.55 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.85 फीसदी की गिरावट के साथ 3,612.55 के स्तर पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।