SAPPHIRE FOODS में आज हो सकती है 400 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील- CNBC-आवाज़ EXCLUSIVE

CNBC-आवाज़ को EXCLUSIVE सूत्रों से जानकारी मिली है कि आज SAPPHIRE FOODS में 400 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील हो सकती है। आज इस कंपनी के 30 लाख शेयर की ब्लॉक डील दिख सकती है। ये डील 2 से 3% की डिस्काउंट पर होती हुई दिख सकती है। SAPPHIRE FOODS में Samara Capital अपनी हिस्सेदारी बेच सकता है

अपडेटेड Dec 14, 2022 पर 9:35 AM
SAPPHIRE FOODS में 400 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील के लिए Spark Capital ब्रोकर हो सकता है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    SAPPHIRE FOODS Block Deal: आज बाजार में सफायर फूड्स (SAPPHIRE FOODS) का स्टॉक फोकस में रहेगा। इसकी वजह ये है कि आज इसमें बड़ी ब्लॉक डील होती हुई दिख सकती है। इस स्टॉक में आज बाजार समय के दौरान 400 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील हो सकती है। समारा कैपिटल (Samara Capital) इसमें अपनी हिस्सेदारी बेच सकता है। इसके अलावा दूसरे PE FUNDS भी इसमें हिस्सा बेच सकते हैं। आज इस कंपनी के 30 लाख शेयर की ब्लॉक डील दिख सकती है। ये डील 2 से 3% की डिस्काउंट पर होती हुई दिख सकती है। CNBC-आवाज़ को EXCLUSIVE सूत्रों से ये जानकारी मिली है।

    सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने सूत्रों के हवाले से कहा कि जल्द ही SAPPHIRE FOODS में ब्लॉक डील हो सकती है। Samara Capital और PE Funds ब्लॉक डील के जरिए हिस्सा बेच सकते हैं।

    यतिन ने आगे कहा कि SAPPHIRE FOODS में 30 लाख शेयरों की ब्लॉक डील संभव है। आज SAPPHIRE FOODS में 400 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील होती हुई दिख सकती है। इस ब्लॉक डील के लिए ब्रोकर का चयन भी हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक Spark Capital इस बड़ी डील के लिए ब्रोकर के रूप में काम कर सकता है।


    सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

    सूत्रों के अनुसार सफायर फूड्स की ब्लॉक डील 2-3% डिस्काउंट पर संभव है। यतिन ने कहा कि बुक बनना शुरू हो गई है। जैसे ही बुक बन जायेगी एक डिमांड गेज हो जायेगी। इसके बाद तुरंत ही ये डील हो जायेगी। इसलिए ये स्टॉक आज फोकस में रहेगा।

    यतिन ने आगे कहा कि बेसिकल SAPPHIRE FOODS एक क्यूएसआर कंपनी है। ये केएफसी (KFC), पिज्जा हट (Pizza Hut) जैसी फ्रेंचाइजी कंपनी के पास है।

    इस खबर के बाद SAPPHIRE FOODS के शेयरों में हलचल देखने को मिली। बाजार खुलने पर सुबह 9.26 बजे ये स्टॉक 10 रुपये या 0.71 प्रतिशत गिरकर 1375 रुपये के स्तर पर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।