Stocks in news: खबरों के दम पर आज कई शेयरों में एक्शन दिखेगा। शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो आज किसी न किसी कारण से सुर्खियों में हैं। इस बीच आज बाजार की नजर कई शेयरों से जुड़े अपडेट्स पर भी होगी।
आज इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन
Sarda Energy & Minerals: कंपनी को छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण बोर्ड (CECB) से कामकाज की मंजूरी मिल गई है। कंपनी रायपुर स्थिति अपनी मौजूदा मिल का विस्तार 1.8 लाख टन सालाना से बढ़ाकर 2.5 लाख टन सालाना कर रही है।
Ramkrishna Forgings & Titagarh Wagons: दोनों कंपनियों का कंसोर्शियम ने आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत रेलवे के लिए पहिये बनाने और सप्लाई करने के लिए सबसे कम बोली लगाई है। इस टेंडर के जरिए भारत पहिये बनाने के लिए आयात पर निर्भरता को कम करना चाहता है। ये पहिये वंदे भारत जैसी सेमी-हाई स्पीड ट्रेनें और बुलेट ट्रेनें जारी हाई-स्पीड ट्रेनों के लिए होगा।
Federal Bank: अनसिक्योर्ड बेसिल III टियर-II जारी करने के जरिए फंड जुटाने पर चर्चा करने के लिए 18 मार्च को बोर्ड की बैठक होगी। प्राइवेंस प्लेसमेंट बेसिस पर कंपनी करीब 1,000 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बना रही है।
ITC : ITC इंफोटेक इंडिया ने नई सब्सिडियरी बनाई है। जर्मनी में ITC इंफोटेक GMBH नाम से सब्सिडियरी बनाई है।
TIL: LIC ने कंपनी में 2.12% यानी 2.12 लाख शेयर ओपेन मार्केट के जरिए बेचे हैं। इसके बाद अब कंपनी में LIC की हिस्सेदारी 10.199% से घटकर 8.07% पर आ गई है।
Orient Paper and Industries: बोर्ड 475 करोड़ रुपए के कैपेक्स को मंजूरी दी है। कंपनी इस फंड का इस्तेमाल मध्य प्रदेश के मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी पर खर्च करेगी। कंपनी ऑपरेटिंग क्षमता बढ़ाकर 400 टन प्रति दिन तक करेगी।
Sona BLW Precision Forgings : सिंगापुर सरकार और सिंगापुर मोनेटरी अथॉरिटी की ओर से GIC Private ने कंपनी में 5.13% हिस्सा खरीदा है। ऑटो एंसिलरी कंपनी के शेयरों में ये खरीद 13 मार्च को हुई। इसके साथ ही अब कंपनी में GIC की होल्डिंग 1.47% से बढ़कर 6.6% पर पहुंच गई है।
Mindspace Business Parks REIT : भारत में ग्रीन बॉन्ड जारी कर 3 साल में 550 करोड़ जुटाए है। 3 साल 30 की अवधि वाले बॉन्ड के जरिए Mindspace REIT ने 550 करोड़ रुपए जुटाए हैं। इस बॉन्ड पर सालाना 8.02% की दर हर तिमाही में पेमेंट होगा।
NACL इंडस्ट्रीज : कंपनी की सब्सिडियरी NACL मल्टिकेम के लिए पर्यावरण मंजूरी मिली है। आंध्र प्रदेश में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट बनाने के लिए मंजूरी मिली है।
JSW Energy: कंपनी ने 25,000 कन्वर्टिबल डिबेंचर के जरिए 250 करोड़ रुपए जुटाए हैं। ये पिछले साल अक्टूबर में बोर्ड ने ये डिबेंचर जारी करने की मंजूरी दी थी। इन डिबेंचर्स की मैच्योरिटी की तारीख 13 मार्च 2026 है।
SCI: कंपनी के नॉन-कोर एसेट्स के डीमर्जर को कॉरपोरेट मंत्रालय की तरफ से मंजूरी मिली है। डीमर्जर के रिकॉर्ड डेट तय करने पर 20 मार्च को बोर्ड बैठक होगी।