Get App

Stock To watch Today:खबर हैं रखें नजर, इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन

फेडरल बैंक अनसिक्योर्ड बेसिल III टियर-II जारी करने के जरिए फंड जुटाने पर चर्चा करने के लिए 18 मार्च को बोर्ड की बैठक होगी। प्राइवेंस प्लेसमेंट बेसिस पर कंपनी करीब 1,000 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बना रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 16, 2023 पर 10:14 AM
Stock To watch Today:खबर हैं रखें नजर, इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन
खबरों के दम पर आज इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन

Stocks in news: खबरों के दम पर आज कई शेयरों में एक्शन दिखेगा। शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो आज किसी न किसी कारण से सुर्खियों में हैं। इस बीच आज बाजार की नजर कई शेयरों से जुड़े अपडेट्स पर भी होगी।

आज इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन

Sarda Energy & Minerals: कंपनी को छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण बोर्ड (CECB) से कामकाज की मंजूरी मिल गई है। कंपनी रायपुर स्थिति अपनी मौजूदा मिल का विस्तार 1.8 लाख टन सालाना से बढ़ाकर 2.5 लाख टन सालाना कर रही है।

Ramkrishna Forgings & Titagarh Wagons: दोनों कंपनियों का कंसोर्शियम ने आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत रेलवे के लिए पहिये बनाने और सप्लाई करने के लिए सबसे कम बोली लगाई है। इस टेंडर के जरिए भारत पहिये बनाने के लिए आयात पर निर्भरता को कम करना चाहता है। ये पहिये वंदे भारत जैसी सेमी-हाई स्पीड ट्रेनें और बुलेट ट्रेनें जारी हाई-स्पीड ट्रेनों के लिए होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें