Get App

सारेगामा ने पॉकेट एसेज में 51.82 पर्सेंट हिस्सेदारी खरीदी, 174 करोड़ रुपये में हुई डील

पॉकेट एसेज अपने हिट वेब शो 'लिटिल थिंग्स' ( Little Things) आदि के लिए मशहूर है। देश की सबसे पुरानी म्यूजिक कंपनी सारेगामा अब अपनी इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का विस्तार करने की तैयारी में है। सारेगामा ने स्टॉक फाइलिंग में बताया कि वह पब्लिशर कंपनी के 6,60,650 शेयरों और अन्य सिक्योरिटीज का अधिग्रहण एक या ज्यादा चरण में करेगी। पहले चरण में 174 करोड़ रुपये की डील होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 28, 2023 पर 9:47 PM
सारेगामा ने पॉकेट एसेज में 51.82 पर्सेंट हिस्सेदारी खरीदी, 174 करोड़ रुपये में हुई डील
कंपनी का इरादा भविष्य में पॉकेट एसेज की 92.6 पर्सेंट हिस्सेदारी खरीदना है।

सारेगामा (Saregama) ने युवाओं से जुड़े डिजिटल कॉन्टेंट क्रिएटर और पब्लिशर पॉकेट एसेज (Pocket Aces) में 51.82 पर्सेंट हिस्सेदारी खरीदी है। पॉकेट एसेज अपने हिट वेब शो 'लिटिल थिंग्स' ( Little Things) आदि के लिए मशहूर है। देश की सबसे पुरानी म्यूजिक कंपनी सारेगामा अब अपनी इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का विस्तार करने की तैयारी में है। यह ऑल कैश डील 174 करोड़ रुपये में हुई है।

सारेगामा ने स्टॉक फाइलिंग में बताया कि वह पब्लिशर कंपनी के 6,60,650 शेयरों और अन्य सिक्योरिटीज का अधिग्रहण एक या ज्यादा चरण में करेगी। पहले चरण में 174 करोड़ रुपये की डील होगी। इस सौदे के तहत कंपनी पॉकेट एसेज के 25,974 शेयरों  की खरीद के लिए अतिरिक्त 15 करोड़ रुपये भी निवेश करेगी।

फाइलिंग के मुताबिक, दूसरे चरण में शेयरों की कीमत का आकलन पहले चरण की एडजस्टेड इक्विटी वैल्यू या पॉकेट एसेज के रेवेन्यू मल्टीपल्स के आधार पर तय एंटरप्राइज वैल्यू के हिसाब से किया जाएगा। कुल मिलाकर, कंपनी का इरादा भविष्य में पॉकेट एसेज की 92.6 पर्सेंट हिस्सेदारी खरीदना है।

सारेगामा ने बताया कि इस अधिग्रहण से कंपनी को पॉकेट एसेज के 9.5 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स के डिस्ट्रि्ब्यूशन नेटवर्क का इस्तेमाल कर 18-35 उम्र की ऑडियंस के बीच अपनी म्यूजिक लाइब्रेरी को लोकप्रिय बनाने में मदद मिलेगी। कंपनी की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, यह लॉन्ग फॉर्मैट वीडियो, इंफ्लुएंसर मैनेजमेंट और कलाकारों के बीच सिनर्जी भी तैयार करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें