Get App

बजट 2021: Kotak Securities के टॉप बजट पिक्स, जिनसे होगी तगड़ी कमाई

निफ्टी के लिए 13750 (50-Days SMA) अहम स्तर है। नियर टर्म में बाजार में हमें एक रीलिफ रैली देखने को मिल सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 30, 2021 पर 6:59 PM
बजट 2021: Kotak Securities के टॉप बजट पिक्स, जिनसे होगी तगड़ी कमाई

बजट के पहले के बाजार पर नजर डाले तो डेली चार्ट पर निफ्टी और सेसेंक्स में नेगेटिव डायवर्जन देखने को मिल रहा है। जो बाजार में और कमजोरी बढ़ा सकता है। शॉर्ट टर्म नजरिए से देखें तो अगर Nifty/Sensex 13,900/47,300 के स्तर पर नहीं टिकते है तो निफ्टी  नीचे की तरफ 13700 की और रुख कर सकता है। वहीं सेसेंक्स के 46500 के स्तर की तरफ जा सकता है।

वहीं ऊपर की तरफ 14,200/48,200 और 14,350/48,500 अहम रजिस्टेंस लेवल होगे।  जिनका उपयोग कमजोर लॉन्ग पोजिशन को हल्का करने के लिए किया जाना चाहिए। चूंकि बजट के पहले बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली है ऐसे में हमें अपने पोर्टफोलियों में 14,000 और  13,700 (47,500) के बीच मजबूत बैलेंसशीट वाले क्ववालिटी शेयरों को शामिल करने के लिए फोकस करना चाहिए।

निफ्टी के लिए 13750 (50-Days SMA) अहम स्तर है। नियर टर्म में बाजार में हमें एक रिलीफ रैली देखने को मिल सकती है लेकिन अगर बाजार फिर से 14750 का लेवल पार करता है तो अच्छी रैली देखने को मिलेगी। 

Kotak Securities के बजट पिक्स

SBI Life: खरीदें

इस स्टॉक में हाल  ही में जोरदार बढ़त देखने को मिली लेकिन 921 रुपये के ब्रेकआउट के बाद यह स्टॉक ऊपर टिके रहने में कामयाब नहीं रहा और इसमें बिकवाली के दबाव के चलते 10 फीसदी गिरावट देखने को मिली। हालांकि मीडियम टर्म के नजरिए से देखें तो यह स्टॉक पॉजिटिव जोन में है और अब इसमें बढ़त देखने को मिल सकती है।

वर्तमान में यह शेयर अपने 50-Day SMA के आसपास कारोबार कर रहा है। इसके डेली और वीकली स्ट्रक्टचर से इसमें वर्तमान स्तर से बढ़त के साफ संकेत दिखाई  दे रहे हैं। निवेशकों की सलाह है कि वे इस  शेयर में अपने निवेश का  50 फीसदी हिस्सा 875 रुपये के आसपास निवेश करें जबकि आधा बचा हिस्सा 825 रुपये के आसपास निवेश करें। इस शेयर में 1250 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता  है। पोजिशनल ट्रेडर्स को सलाह  होगी कि वह 760 रुपये पर स्टॉपलॉस जरुर रखें।

Bharti Airtel:खरीदें

यह स्टॉक लॉन्ग टर्म ब्रेकआउट पर नजर आ रहा है। इसने अपने 500 रुपये का मल्टी-ईयर रजिस्टेंस तोड़ दिया है। मीडियम टर्म में इस शेयर में 700 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। वर्तमान स्तरों पर भी इस शेयर की खरीद की जा सकती है। अगर कोई गिरावट मिलती है तो यह और बेहतर दांव साबित होगा। इस शेयर में खरीद के लिए 530 रुपये का स्टॉपलॉस जरुर  लगाएं।

Ambuja Cement: खरीदें

यह स्टॉक वीकली औऱ मंथली बेसिस पर हायर टॉप और हायर बॉटम बना रहा है। इस स्टॉक ने हाल ही में 225 रुपये के स्तर पर कंसोलिडेशन फॉर्मेशन को ब्रेक किया है और उसके बाद इसमें तेज रिकवरी देखने को मिली है। तकनीकी रुप से देखें तो यह शेयर 291.5 रुपये के ऊपर जाने के लिए तैयार है जो इसका ऑलटाइम हाई है। इस स्टॉक को 225 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ अलग-अलग चरणो में खरीदारी करने की सलाह है। इस स्टॉक में मध्यम अवधि में 290- 300 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है।

Sail: खरीदें

लॉन्ग टर्म चार्ट पर ( 1 महीने के समयावधि में) इस शेयर में पॉजिटीव डायवर्जन देखने को मिल रहा है जिसको देखकर यह लगता है कि इस शेयर में 100 से 75 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। मेटल इंडेक्स में भी जोरदार बढ़त देखने को मिल रही है । आने वाले कुछ महीनों में मेटल इंडेक्स  अपना ऑलटाइम हाई पार करने को तैयार नजर आ रहा है जिसमें सेल (SAIL) अहम भूमिका निभाएगा। सेल में निवेशकों को वर्तमान लेवल औऱ किसी गिरावट पर 50 रुपये के आसपास खरीदारी की सलाह होगी। इस शेयर में कोल माइन एलॉटमेंट और रेलवे से संबंधित परियोजनाओं में सरगर्मी से बढ़त देखने को मिलेगी।

Escorts खरीदें

यह शेयर मंथली बेसिस पर Higher High and Higher Low पैटर्न को फॉलो कर रहा है। जो इस बात का संकेत है कि हर बड़ी गिरावट में इस शेयर में खरीदारी हो रही है। निवेशकों को सलाह  है कि इस शेयर में वर्तमान लेवल पर और किसी गिरावट दोनों ही स्थितियों में खरीदारी करें। निवेशकों को 1150 रुपये स्टॉपलॉस रखने की सलाह होगी। मध्यम अवधि में इस शेयर में 1350 से 1500 रुपये तक का स्तर देखने को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमर - Hindi Moneycontrol.com पर दी गई सलाह एक्सपर्ट की अपनी निजी राय है। इसका वेबसाइट या प्रबंधन का कोई संबंध नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि वो कोई निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें। 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें