31 Buy और जीरो Sell रेटिंग! फिर भी एक साल में 2% लुढ़का यह लॉर्जकैप स्टॉक

SBI Life Insurance Shares: एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के शेयर को कुल 31 ब्रोकरेज फर्मों ने BUY रेटिंग दी हुई है। सबका मानना है कि यह शेयर अभी सस्ते भाव पर कारोबार कर रहा है और आने वाले दिनों में इसे अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। लेकिन आपको यह जानकार हैरानी होगी कि ब्रोकरेज फर्मों से इतनी अच्छी रेंटिंग मिलने के बावजूद यह शेयर चढ़ने की बजाय, पिछले एक साल में 2 पर्सेंट नीचे गिर गया है।

अपडेटेड Sep 06, 2023 पर 10:10 PM
Story continues below Advertisement
SBI Life ने जून तिमाही में 381 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    SBI Life Insurance Shares: एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस। इस शेयर को कुल 31 ब्रोकरेज फर्मों ने BUY रेटिंग दी हुई है। सबका मानना है कि यह शेयर अभी सस्ते भाव पर कारोबार कर रहा है और आने वाले दिनों में इसे अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। लेकिन आपको यह जानकार हैरानी होगी कि ब्रोकरेज फर्मों से इतनी अच्छी रेंटिंग मिलने के बावजूद यह शेयर चढ़ने की बजाय, पिछले एक साल में 2 पर्सेंट नीचे गिर गया है।

    मनीकंट्रोल के एनालिस्ट ट्रैकर से पता चलता है कि SBI Life Insurance के शेयर को कुल 33 एनालिस्ट्स कवर कर रहे हैं। इसमें से किसी ने भी इस स्टॉक को 'बेचने' या इससे दूर रहने की सलाह नहीं है। 31 एनालिस्ट्स ने इसे Buy करने या खरीदने को कहा है। वहीं 2 ने इसे होल्ड की सलाह दी है। लेकिन इसके बावजूद पिछले एक साल में SBI लाइफ इश्योंरेस का प्रदर्शन बहुत कमजोर रहा है। एक साल में यह स्टॉक करीब 2 पर्सेंट गिरा है, जबकि इसी दौरान निफ्टी 11 फीसदी ऊपर चढ़ा है।

    हालांकि इतने कमजोर प्रदर्शन के बावजूद एनालिस्ट्स अभी SBI लाइफ के स्टॉक को लेकर जोश में है। इसके पीछे वे कई कारण बता रहे हैं। ये कारण क्या हैं, आइए वो भी जान लेते हैं। SBI के हालिया वित्तीय नतीजे काफी शानदार रहे है। इस वित्त वर्ष की जून तिमाही में SBI Life ने 381 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था। यह न सिर्फ पिछले साल से 45 पर्सेंट ज्यादा था, बल्कि एनालिस्ट्स ने जो अनुमान लगाया था, उससे भी अधिक था। इसका नेट प्रीमियम इनकम जून तिमाही में 19 फीसदी बढ़कर करीब 13,105 करोड़ रुपये रहा था।


    यह भी पढ़ें- PM Modi Exclusive Interview: प्रधानमंत्री मोदी ने दिये संकेत, भारत वैश्विक स्तर पर बड़ी भूमिका निभाने के लिए तैयार

    स्टॉक को लेकर पॉजिटिव होने का दूसरा मुख्य कारण यह है कि इसने लंबी अवधि में बेंचमार्क इंडेक्सों के मुकाबले बेहतर रिटर्न दिया है। पिछले 5 सालों में SBI लाइफ इंश्योरेंस का शेयर करीब 94.18 फीसदी बढ़ा है। जबकि इस दौरान निफ्टी का रिटर्न 68.64 फीसदी रहा है।

    अब बात करतें हैं SBI लाइफ के टारगेट प्राइस को लेकर। मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने इस स्टॉक पर अपनी Buy रेटिंग बरकरार रखी है और इसके 1,570 रुपये का टारेगट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2023 से 2025 के दौरान SBI लाइफ का सालाना प्रीमियम इक्विवैलेंट यानी APE 20 फीसदी CAGR की दर से बढ़ सकता है। जबकि इसके नए बिजनेस के वैल्यू मार्जिन में 17 फीसदी CAGR की दर से इजाफा होगा। RoEV यानी इम्बेडेड वैल्यू पर रिटर्न के 22 फीसदी के आसपास रहने की उम्मीद है।

    एमके ग्लोबल फाइनेंशियल (Emkay Global Financial) ने भी इस स्टॉक को 1,560 रुपये का टारगेट प्राइस देकर खरीदने की सलाह दी है। उसने SBI लाइफ के मार्जिन अनुमान में कोई बढ़ोतरी नहीं की है, लेकिन सालाना प्रीमियम इक्विवैलेंट में मजबूत ग्रोथ की उम्मीद जताई है।

    एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) का इस स्टॉक को लेकर buy रेटिंग है और उसने इसे 1,580 रुपये का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2023 से 2025 के बीच SBI लाइफ के सालाना प्रीमियम इक्विवैलेंट और न्यू बिजनेस वैल्यू में 12 फीसदी CAGR की दर से बढ़ोतरी हो सकती है।

    इन सभी पॉजिटिव रेटिंग के चलते SBI लाइफ के स्टॉक को लेकर पिछले कुछ समय में सेंटीमेंट बेहतर हुआ है। इसका पता इससे भी चलता है कि पिछले 6 महीने में करीब 16 फीसदी ऊपर आया है। इस लिहाज से शेयर को लेकर संभावनाएं मजबूत दिख रही हैं।

    डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।