तीन दिन की गिरावट के बाद आज बाजार संभलता हुआ दिखाई दिया। निफ्टी में हल्की बढ़त देखने को मिली। लेकिन निफ्टी बैंक में करीब 250 अंकों की शानदार तेजी नजर आई। इसमें SBI, Axis Bank, HDFC Bank ने जोश भरा। वहीं निफ्टी में सिप्ला, अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा के शेयर लाल निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दिये। वहीं सेंसेक्स में विप्रो, पावर ग्रिड और डॉ रेड्डीज के शेयर लाल निशान में नजर आये। जबकि सेंसेक्स में इंडसइंड बैंक, एसबीआई और मारुति सुजुकी के स्टॉक्स हरे निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दिये। पीएसयू बैंकों में यूनियन बैक, केनरा बैंक और यूको बैंक में तेजी देखने को मिली। इस बीच आज Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 19800, 19900 और 20000 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 19800, 19700 और 19500 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 45000, 45100 और 45500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 45000, 44900 और 44800 के स्तर पर नजर आये।
Motilal Oswal की शिवांगी सरडा के शानदार एफएंडओ कॉल्स
Berger Paints Future : खरीदें - 614 रुपये, टारगेट - 690/700 रुपये, स्टॉपलॉस - 652 रुपये
SBI Future : खरीदें - 600 रुपये, टारगेट - 620/625 रुपये, स्टॉपलॉस - 588 रुपये
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने कहा कि उन्होंने SBI पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि SBI की सितंबर की एक्सपायरी वाली 600 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। शिवांगी सरडा ने कहा कि इसमें 6.30 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 12 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 3 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)