SBI 800 रुपए का स्तर पार करने को तैयार, निफ्टी की अगली रैली की अगुवाई कर सकते हैं RILऔर SBI

अनुज ने कहा कि बाजार रेंज को तोड़ नहीं रहा है, रेंज में ही ट्रेड करें। निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 21,951-21,964 पर और बड़ा रजिस्टेंस 22,050-22,126 पर है। खुलते ही कल के लॉन्ग सौदों में मुनाफावसूली करें। नए लॉन्ग सौदे बनाने के लिए 21,950-22,000 अच्छा नहीं है। 21,951 से नीचे फिसलने पर बेचें। स्टॉप लॉस 22,000 रुपए पर रखें। निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 21,706-21,741 पर है

अपडेटेड Feb 15, 2024 पर 10:27 AM
Story continues below Advertisement
निफ्टी बैंक कल के पुलबैक के बाद भी कमजोर है। SBI लीडरशिप ले रहा है लेकिन इंडेक्स में इसका वेटेज ज्यादा नहीं है। निफ्टी बैंक की किसी भी रैली के लिए SBI और एक्सिस बैंक पर फोकस करें

सीएनबीसी आवाज़ के मैनेजिंग एडीटर अनुज सिंघल का कहना है कि भारतीय ट्रेडर दुनिया में सबसे तेज और समझदार हैं ये कल के कारोबारी सत्र की सबसे बड़ी हाइलाइट थी। 14 फरवरी के निफ्टी और निफ्टी बैंक दोनों ने अपने अहम स्तर बचाए रखे और हाई पर बंद हुए। निफ्टी IT इंडेक्स ने 10 DEMA से शानदार बाउंसबैक लिया। कल का प्राइस एक्शन बुल्स को बड़ा बूस्ट देगा। अब जब तक निफ्टी 21500 के ऊपर हैं तब तक बाजार का टेक्सचर 'गिरावट में खरीदें' का बना रहेगा। कल फिर स्क्रीन बेस्ड ट्रेडिंग की अहमियत पता लगी है। सबसे बड़ा मंत्र यह है कि अपने व्यू के बजाय स्क्रीन को ट्रेड करें।

Market: ट्रेडिंग के लिए संकेत

US बॉन्ड यील्ड, डॉलर और ब्रेंट ठंडे पड़े हैं। इस बीच शिकागो फेड प्रेसिडेंट ऑस्टन गूल्सबी ने कहा है कि एक महीने की CPI महंगाई दर को लेकर चिंतित नहीं है। इसके बाज कल S&P 500 ने फिर 5,000 का स्तर हासिल किया और नैस्डेक भी 1.30% भाग गया। RIL में कल 1500 करोड़ रुपए की डिलीवरी खरीदारी हुई। HDFC बैंक की गिरावट की भरपाई RIL कर रहा है। SBI में कल 800 करोड़ रुपए की डिलीवरी खरीदारी हुई। यह स्टाक 800 रुपए का स्तर पार करने की तैयारी में दिख रहा है। निफ्टी की अगली रैली की अगुवाई RILऔर SBI कर सकते हैं

निफ्टी में 23,456 का लक्ष्य अब भी बरकरार है।


निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी पर बात करते हुए अनुज ने कहा कि बाजार रेंज को तोड़ नहीं रहा है, रेंज में ही ट्रेड करें। निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 21,951-21,964 पर और बड़ा रजिस्टेंस 22,050-22,126 पर है। खुलते ही कल के लॉन्ग सौदों में मुनाफावसूली करें। नए लॉन्ग सौदे बनाने के लिए 21,950-22,000 अच्छा नहीं है। 21,951 से नीचे फिसलने पर बेचें। स्टॉप लॉस 22,000 रुपए पर रखें। निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 21,706-21,741 (10 और 20 DEMA) और अगला बड़ा सपोर्ट 21,500-21,550 (पिछले 2 दिन का निचला स्तर) पर है। इसका खरीदारी का जोन 21,650-21,750 है। स्टॉप लॉस 21,520 पर लगाएं।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

निफ्टी बैंक कल के पुलबैक के बाद भी कमजोर है। SBI लीडरशिप ले रहा है लेकिन इंडेक्स में इसका वेटेज ज्यादा नहीं है। निफ्टी बैंक की किसी भी रैली के लिए SBI और एक्सिस बैंक पर फोकस करें। बैंक शेयरों में गिरावट के लिए HDFC बैंक, कोटक पर फोकस करें। सिर्फ इंट्राडे के लिए ही इंडेक्स ट्रेडिंग पर फोकस करें। निफ्टी बैंक में सिर्फ एक स्तर काम कर रहा है वो है 44,900 का 200 DMA। इसका अगला रजिस्टेंस जोन 46,500 पर है।

अनुज के बिग स्टॉक्स

SBI पर फोकस करें। इस स्टॉक पर मोतीलाल ओसवाल बुलिश है। मोतीलाल ओसवाल की एसबीआई में खरीदारी की राय है। इसके लिए टारगेट प्राइस दिया गया है 860 रुपए का। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि वित्त वर्ष 2025 में एसबीआई की ग्रोथ की रफ्तार बढ़ने की उम्मीद है। इसकी बैलेंसशीट साफ है। FY26E में RoA में 1.2% का सुधार संभव है। लोन ग्रोथ रफ्तार पकड़ रही है। इसके 13-14% पर टिकने की उम्मीद है। क्रेडिट डिपॉजिट रेश्यो 66% पर कायम है। वेतन बढ़ोतरी की प्रोविजनिंग लगभग पूरी हो गई है। 1QFY25 में ऑपेरशनल खर्चे तेजी से घटने की उम्मीद है।

M&M पर फोकस

CLSA M&M पर बुलिश है। उसने इस स्टॉक में खरीदारी की राय देते हुए। टारगेट बढ़ाकर 2074 रुपए कर दिया है। SUV सेगमेंट में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। ट्रैक्टर कमजोर बना हुआ है। ऑपरेशनली नतीजे अनुमान से बेहतर रहे हैं। प्रोडक्शन बढ़ने से SUVs की बुकिंग घटी है।

वित्त वर्ष 2024 में फार्म कारोबार में गिरावट का गाइंडेंस है। FY24 में ट्रैक्टर वॉल्यूम में 5-6% की गिरावट संभव है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।