Get App

SBI के शेयरों में आने वाली है बड़ी तेजी! ब्रोकरेज फर्म CLSA ने दिया ₹1,325 का टारगेट

SBI Share Price Target: गुरुवार को शेयरों में आई 1% की तेजी के बीच ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म CLSA ने इस सरकारी बैंक पर ₹1,325 का बड़ा टारगेट दिया है, जो मौजूदा स्तर से 25% की तगड़ी तेजी दर्शाता है। वहीं, Goldman Sachs भी इस पर बुलिश है। बैंक ने सितंबर तिमाही में ₹23,038 करोड़ का शानदार मुनाफा दर्ज किया है

Abhishek Guptaअपडेटेड Nov 12, 2026 पर 10:35 AM
SBI के शेयरों में आने वाली है बड़ी तेजी! ब्रोकरेज फर्म CLSA ने दिया ₹1,325 का टारगेट
बैंक ने इस तिमाही में ₹23,038 करोड़ का शानदार मुनाफा दर्ज किया है

SBI Share Price Target: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI के शेयरों में गुरुवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में करीब 1% की बढ़त के साथ यह निफ्टी 50 के टॉप गेनर्स में शामिल रहा। इस तेजी के पीछे ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म CLSA और Goldman Sachs की ताजा रिपोर्ट्स हैं, जिनमें मैनेजमेंट से मुलाकात के बाद बैंक के लोन ग्रोथ और मुनाफे को लेकर बेहद पॉजिटिव अनुमान जताया गया है।

गुरुवार को सुबह के सत्र में एसबीआई का शेयर करीब ₹1,072 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। साल 2026 में अब तक यह स्टॉक 8.8% उछल चुका है, जबकि इसी दौरान निफ्टी 50 में 3.1% की गिरावट दर्ज की गई है। बैंक का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग ₹9.9 लाख करोड़ पर पहुंच गया है।

CLSA ने दिया ₹1,325 का बड़ा टारगेट, 25% उछाल का अनुमान

अमेरिका में एसबीआई मैनेजमेंट के रोडशो के बाद CLSA ने इस स्टॉक पर अपनी 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹1,325 प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है। यह बुधवार के बंद भाव से करीब 25% की तेजी दर्शाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें