Schneider Electric Infrastructure Share Price: इलेक्ट्रिक उपकरण बनाने वाली कंपनी शैनेडर इलेक्ट्रिक इंफ्रास्ट्रक्चर (Schneider Electric Infrastructure Ltd) के शेयरों में सोमवार , 17 अगस्त को भारी गिरावट देखने को मिली। शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। कंपनी के शेयरों में बिकवाली जून तिमाही के नतीजों के ऐलान के बाद आई है। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी के मुनाफे और ऑपरेटिंग मार्जिन में भारी दबाव देखने को मिला है।
