Get App

Solar Energy Stocks : सोलर Ingots और वेफर्स के लिए ALMM फ्रेमवर्क का दायरा बढ़ा, सोलर एनर्जी शेयरों में जोरदार तेजी

Solar Energy Stocks : सोलर Ingots और वेफर्स के लिए ALMM फ्रेमवर्क का दायरा बढ़ाया गया है। नया ALMM फ्रेमवर्क 1 जून 2028 से लागू होगा। ALMM फ्रेमवर्क का दायरा बढ़ने से घरेलू सोलर मैन्युफैक्चरिंग को बूस्ट मिलेगा

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Mar 18, 2026 पर 3:30 PM
Solar Energy Stocks : सोलर Ingots और वेफर्स के लिए ALMM फ्रेमवर्क का दायरा बढ़ा, सोलर एनर्जी शेयरों में जोरदार तेजी
Solar Energy Stocks : सोलर मॉड्युल और सेल पहले से ALMM लिस्ट में शामिल हैं। मौजूदा नियमों के तहत ALMM लिस्ट से खरीदारी जरूरी होती है

Solar Energy Stocks : सरकार ने Solar Ingots & Wafers ALMM फ्रेमवर्क बढ़ाया है। फ्रेमवर्क बढ़ाने से सोलर शेयरों को फायदा होगा। इस खबर के चलते आज सोलर एनर्जी से जुड़े शेयरों में जोरदार तेजी आई है। सरकार के इस फैसले से घरेलू सोलर मैन्युफैक्चरिंग को फायदा होगा। वारी एनर्जीज (Waaree), प्रीमियर एनर्जीज (Premier Energies) और विक्रम सोलर के शेयर 5 से 10 फीसदी तक भागे हैं।

सोलर शेयरों में तेजी क्यों?

सोलर Ingots और वेफर्स के लिए ALMM (Approved List of Models and Manufacturers) फ्रेमवर्क बढ़ाया गया है। नया ALMM फ्रेमवर्क 1 जून 2028 से लागू होगा। ALMM फ्रेमवर्क का दायरा बढ़ने से घरेलू सोलर मैन्युफैक्चरिंग को बूस्ट मिलेगा। MNRE (Ministry of New and Renewable Energy ) ने ALMM लिस्ट का दायरा बढ़ाया है।

सोलर मॉड्युल और सेल पहले से ALMM लिस्ट में शामिल हैं। मौजूदा नियमों के तहत ALMM लिस्ट से खरीदारी जरूरी होती है। RIL का सोलर मॉड्युल उत्पादन दोगुना करने का लक्ष्य है। कंपनी सोलर मॉड्युल उत्पादन 10 GW से बढ़ाकर 20 GW करने के लक्ष्य पर काम कर रही है। दूसरी कंपनियों की Ingots और वेफर्स क्षमता की बात करें तो वारी एनर्जीज की क्षमता 10 GW और प्रीमियर एनर्जीज की क्षमता भी 10 GW (गीगा वॉट) ही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें