Get App

SEBI ने अमेरिकी फंड Jane Street पर लगाया प्रतिबंध, जब्त होगी ₹4843 करोड़ की अवैध कमाई

SEBI ban on Jane Stree : सेबी ने कहा है कि जेन स्ट्रीट ग्रुप की कंपनियों को भारतीय सिक्योरिटी मार्केट में कारोबार करने से रोक दिया गया है और उन्हें प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सिक्योरिटीज को खरीदने, बेचने या अन्यथा लेनदेन करने से भी प्रतिबंधित किया गया है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jul 04, 2025 पर 8:16 AM
SEBI ने अमेरिकी फंड Jane Street पर लगाया प्रतिबंध, जब्त होगी ₹4843 करोड़ की अवैध कमाई
सेबी के आदेश के मुताबिक, बैंकों को भी यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि जेन स्ट्रीट ग्रुप की कंपनियों द्वारा व्यक्तिगत या संयुक्त रूप से खोले गए खातों के संबंध में सेबी की अनुमति के बिना कोई डेबिट न किया जाए

भारत के शेयर बाजार रेग्यूलेटर सेबी ने जेन स्ट्रीट ग्रुप को भारतीय इक्विटी बाजार से प्रतिबंधित कर दिया है। सेबी के इस फैसले से इस अमेरिकी ट्रेडिंग फर्म को भारी झटका लगा है, जिसने पिछले साल भारत में इक्विटी डेरिवेटिव्स से 2.3 अरब डॉलर से अधिक का नेट रेवेन्यू हासिल किया था। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने कहा है कि वह जेन स्ट्रीट से 48.4 अरब रुपए (570 मिलियन डॉलर) जब्त करेगा। सेबी का कहना है कि यह जेन स्ट्रीट द्वारा अर्जित अवैध लाभ की कुल राशि है। ये सारी जानकारियां सेबी की वेबसाइट पर दी गई हैं।

सेबी ने कहा है कि जेन स्ट्रीट ग्रुप की कंपनियों को "भारतीय सिक्योरिटी मार्केट में कारोबार करने से रोक दिया गया है और उन्हें प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सिक्योरिटीज को खरीदने, बेचने या अन्यथा लेनदेन करने से भी प्रतिबंधित किया गया है।"

सेबी के आदेश के मुताबिक, बैंकों को भी यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि जेन स्ट्रीट ग्रुप की कंपनियों द्वारा व्यक्तिगत या संयुक्त रूप से खोले गए खातों के संबंध में सेबी की अनुमति के बिना कोई डेबिट न किया जाए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें