Get App

सेबी की पाबंदी के बाद शंकर शर्मा सहित 23 लोग नहीं बेच पाएंगे Brightcom के शेयर

सेबी ने Brightcom Group के प्रीफरेंशियल शेयरों की जांच के बाद यह अंतरिम आदेश पास किया है। जांच में मार्केट रेगुलेटर को गड़बड़ियां मिली हैं जिसकी वजह से यह फैसला लिया गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 23, 2023 पर 2:14 AM
सेबी की पाबंदी के बाद शंकर शर्मा सहित 23 लोग नहीं बेच पाएंगे Brightcom के शेयर
सेबी ने Brightcom Group के प्रीफरेंशियल शेयरों की जांच के बाद यह अंतरिम आदेश पास किया है

दिग्गज निवेशक शंकर शर्मा सहित 23 लोग Brightcom Group के शेयर नहीं बेच पाएंगे। मार्केट रेगुलेटर सेबी ने 22 अगस्त को एक अंतरिम आदेश पास करके Brightcom के शेयरों की बिक्री पर रोक लगाई है। सेबी ने Brightcom Group के प्रीफरेंशियल शेयरों की जांच के बाद यह अंतरिम आदेश पास किया है।

सेबी को जांच में यह पता चला कि Brightcom Group के प्रीफरेंशियल शेयरों के आवंटन में हेरफेर किया गया है। जांच में यह भी पता चला कि Brightcom Group के पैसों को ठिकाने लगाने के लिए आवंटियों से शेयर एप्लिकेशन मनी के फर्जी रसीद लिए गए हैं। जांच में हैरान करने वाले खुलासे होने के बाद सेबी ने तत्काल Brightcom Group के शेयरों की बिक्री पर पाबंदी लगाने का अंतरिम आदेश पास कर दिया।

मार्केट रेगुलेटर सेबी ने Brightcom के MD और चेयरमैन सुरेश कुमार रेड्डी और इसके CFO नारायण राजू पर अगले आदेश तक किसी भी लिस्टेड कंपनी या उसकी सब्सिडियरी में डायरेक्टर या मैनेजर लेवल के पद संभालने पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही सुरेश कुमार रेड्डी के कंपनी के शेयर बेचने पर भी पाबंदी लगा दी है।

सेबी ने अपने अंतरिम ऑर्डर में Brightcom को यह पक्का करने को कहा है कि ऑडिटर कंपनी P. Murali & Co. और PCN & Associates सहित उनके नए पुराने पार्टनर्स किसी भी तरह Brightcom या इसकी सहयोगी कंपनियों सेना जुड़े हों।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें